[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बाबा झुमराज धाम पहुंचे पूर्व मंत्री सुमित सिंह, कार्तिक महोत्सव की भव्यता देख कमेटी को दी बधाईशादी-विवाह समारोह में कुंडवाचैनपुर पुलिस की निगरानी, असामाजिक तत्वों को दी सख्त चेतावनीकुंडवाचैनपुर में देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तारबाबा झुमराज धाम में कार्तिक महोत्सव का भव्य आयोजन, रामकथा और शिव विवाह की झांकी देखने उमड़े हजारों श्रद्धालुहत्या के प्रयास के मामले में जितना पुलिस ने दो नामजद अभियुक्तों को किया गिरफ्तारजितना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 207 लीटर नेपाली कस्तूरी शराब के साथ तीन गिरफ्तारगंगा स्नान से पहले बागमती नदी पर सुरक्षा व्यवस्था की मांग, दोनों किनारों पर बैरिकेडिंग जरूरीअरवल के हिमांशु राज बने पायलट, बढ़ाया जिले का मान; युवाओं के लिए बने प्रेरणा23 नवंबर की शाम अरवल में जगमगाएंगे दीप, दीपोत्सव के साथ होगा सुशासन दिवस का स्वागतबाबा झुमराज धाम पहुंचे जमुई सांसद अरुण भारती, माथा टेककर जिलेवासियों के लिए मांगी दुआ
पूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

प्रदूषण पर नियंत्रण व इसके निराकरण हेतु हावो द्वारा हुआ पौधरोपण अभियान “चंपारण ग्रीन ड्राइव” का औपचारिक शुरुआत

निज संवाददाता पूर्वी चम्पारण | बढ़ती हुई प्रदूषण पर नियंत्रण व इसके निराकरण हेतु पौधरोपण अभियान “चंपारण ग्रीन ड्राइव” की औपचारिक शुरुआत हिंदुस्तान आवाम वॉइस एंड ऑर्गेनाइजेशन ने की। कार्यक्रम का नेतृत्व संगठन संस्थापक अतिकुर रहमान ने किया।

संगठन संस्थापक अतिकुर रहमान ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि आज पौधारोपण “चम्पारण ग्रीन ड्राइव” का शुरुआत किया गया।

इस अभियान के अंतर्गत 200 पौधों को चम्पारण के विभिन्न अनुमंडलों में पौधारोपण सह जन जागरूकता का कार्यक्रम वृहत तौर पर किया जाएगा।

जलवायु परिवर्तन की गंभीर चुनौती का स्थायी समाधान धरती को हरा–भरा बनाकर ही संभव है।

हम सभी एक पौधा अवश्य लगाएं, परिवार के सदस्य के रूप में उसे सहेजें और वृक्ष बनने तक संरक्षण करें। समय की आवश्यकता है कि हम अपनी जीवनशैली को प्रकृति के नजदीक ले जाएं।

हम जिस तरह बच्चों को कम्प्यूटर और नई तकनीक सीखने को प्रेरित करते हैं, उसी तरह उन्हें पौधा लगाने और उनका संरक्षण के लिए भी प्रोत्साहित करें। हमारे विचार, चिंतन और कर्म में पर्यावरण संरक्षण का भाव होना चाहिए।

हम प्लास्टिक तथा ऐसी सभी वस्तुओं का उपयोग हतोत्साहित करें जो प्रकृति को नुकसान पहुंचाती हैं।

हम ऐसी कार्यशैली अपनाएं जो हमें प्रकृति को सहेजने में सहयोग करते हुए उन्नति के पथ पर ले जाए।

वहीं मिडिया से बात करते हुए संगठन महासचिव शाहिद ईकबाल ने कहा कि पौधारोपण शिक्षित समाज द्वारा किया जाने वाला एक पुण्य का कार्य है।

निश्चय ही ऐसे आयोजनों को देखकर लगता है कि हमारे देश कि युवा पीढ़ी भटकी हुई नही है और ऊर्जा से लबरेज है।

पौधारोपण अभियान मोतीहारी सदर अस्पताल के प्रांगण में किया गया। अस्पताल में दर्जनों अवाम के साथ संगठन संस्थापक अतिकुर रहमान, अदनान रहमत, शाहिद ईकबाल, राज रिजवान, विजय कुमार सहित दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद थें।

Check Also
Close