[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुंडवाचैनपुर में SSB-पुलिस की संयुक्त छापेमारी, 198 लीटर नेपाली शराब बरामदझाझा में बीती रात्रि गणेश भगवान् की मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस पर पथराव, कई पुलिस कर्मी को आई चोटेंझाझा GRP थाना अध्यक्ष को मिली बड़ी कामयाबी, चोरी के मोबाइल के साथ दो आरोपी गिरफ्तारबिक्रमगंज: जनता दरबार में 88 परिवादियों की समस्याओं की हुई सुनवाईनोखा व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के लिए राम अवध पटेल ने भरा नामांकनझाझा भाजपा के सेवा संकल्प अभियान की रक्त दान से हुई शुरुआतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर झाझा गांधी चौक में 100 दीप प्रज्वलित कर दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामनाभारतीय जनता पार्टी शेखपुरा जिला अध्यक्ष रेशमा भारती की नेतृत्व में यह भव्य कार्यक्रम में आयोजित किया गयासृजन के देवता भगवान विश्वकर्मा की भव्य प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से हुई पूजाप्रसिद्ध बाबा झुमराज मंदिर में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन
उत्‍तर प्रदेशटॉप न्यूज़देशभाषाराज्य

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने का सिलसिला शुरू, 5 अगस्त तक होंगे आवेदन

चंदौली जिले में एक जुलाई से विद्यालय खुलने के साथ ही यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर पांच अगस्त तक आवेदन किया जा सकेगा।

नया शैक्षणिक सत्र 2024-25 शुरू

सत्र शुरू होने के साथ ही यूपी बोर्ड परीक्षा के आए फॉर्म

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया हो गयी शुरू

नौवीं और ग्यारहवीं के लिए भी होगा पंजीकरण 

चंदौली जिले में एक जुलाई से विद्यालय खुलने के साथ ही यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर पांच अगस्त तक आवेदन किया जा सकेगा। विलंब शुल्क के साथ 16 अगस्त तक आवेदन किया जा सकेगा। इसके बाद विद्यालय को फॉर्म भरने की प्रक्रिया 30 सितंबर तक पूरी करनी होगी।

आपको बता दें कि माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव ने इसकी समय सारिणी जारी कर दी थी। 2025 में होने वाली यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया एक जुलाई से शुरू हो गई है। यह आवेदन माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर होगी। स्कूल का सत्र शुरू होने के साथ ही यूपी बोर्ड ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

इस सम्बंध में जानकारी देते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि पांच अगस्त तक स्कूलों के माध्यम से 10वीं और 12वीं के बच्चों के परीक्षा फॉर्म भरे जाएंगे। इसी के साथ ही परीक्षा शुल्क के रूप में 10वीं के संस्थागत परीक्षार्थियों को 500.75 रुपये शुल्क जमा करने होंगे। क्रेडिट सिस्टम के परीक्षार्थियों को 200.75 रुपये जमा करने होंगे। हाईस्कूल व्यक्तिगत परीक्षार्थियों का शुल्क 706 रुपये है और अतिरिक्त विषय के लिए 206 रुपये शुल्क जमा करने होंगे।

नौवीं और ग्यारहवीं के लिए भी होगा पंजीकरण

कक्षा नौ और 11 में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर पंजीकरण एक जुलाई से शुरू हो गया। यूपी बोर्ड ने इसकी भी समय सारणी जारी कर दी है। इन विद्यार्थियों का पंजीकरण पांच अगस्त तक किया जाएगा। जिन विद्यार्थियों ने 10वीं में कंपार्टमेंट की परीक्षा दी है, उनका पंजीकरण 20 अगस्त तक किया जाएगा। प्रत्येक विद्यार्थी से पंजीकरण शुल्क के रूप में 50 रुपये लिए जाएंगे। इस शुल्क को विद्यालय के प्रधानाचार्य 25 अगस्त तक कोषागार में जमा कराएंगे।

पंजीकृत विद्यार्थियों के आवेदनों की जांच 26 अगस्त से पांच सितंबर तक होगी। जांच के बाद संशोधन होने पर छह से 20 सितंबर तक आवेदनों को यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। फिर 30 सितंबर तक डीआईओएस कार्यालय में इसकी हार्ड कॉपी जमा करनी होगी।

 

चंदौली ब्यूरो चीफ – नितेश सिंह यादव की रिपोर्ट

Check Also
Close