[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

स्व पंडित रामरूप तिवारी के जन्मउत्सव पर महिला फुटबॉल मैच का किया गया आयोजनरामगढ़–कैमूर दही-चूड़ा समागम बना सामाजिक बदलाव की मिसालनगर परिषद् नोखा में खुले में शौच पर सख्ती, स्वच्छता को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति लागूझारखंड के गोड्डा में सासाराम के जुडिसियल मजिस्ट्रेट संतोष कुमार साहू की पत्नी को बदमाशों ने मारी गोली20 लिटर विदेशी शराब से भरा टोटो वाहन की जप्ति के साथ दो तस्करों को बटिया पुलिस ने किया गिरफ्तार पूर्वी चंपारण में अंतर्राज्यीय साइबर ठगी गिरोह का हुआ भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार21 जनवरी तक चलेगा फार्मर रजिस्ट्रेशन महाअभियान, दावथ अंचलाधिकारी सौरभ कुमार ने दी जानकारीस्थानीय विधायक आलोक सिंह के कर कमलो द्वारा जमसोना पैक्स राइस मिल का हुआ उद्घाटन17 से 21 जनवरी तक चलेगा फार्मर रजिस्ट्रेशन महा अभियानसांसद अरुण भारती जमुई की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक संपन्न
उत्‍तर प्रदेशटॉप न्यूज़देशभाषाराज्य

PM किसान निधि पाने वाले किसानों की मदद, इस तरह से हर एक किसान की होगी मदद

पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थी किसानों की हर समस्या के लिए अब एक एक कर्मचारी तैनात होंगे। जिससे प्रतिदिन माइक्रोप्लान के तहत किसानों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

माइक्रो प्लान के तहत किसानों की समस्याओं का किया जाएगा समाधान

अब हर किसान को मिलेगा सम्मान निधि का लाभ

तैनात होंगे 4 से 5 कर्मचारी जो करेंगे किसानों की समस्याओं का समाधान

चंदौली जिले में पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थी किसानों की हर समस्या के लिए अब एक एक कर्मचारी तैनात होंगे। जिससे प्रतिदिन माइक्रोप्लान के तहत किसानों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

आपको बता दें कि जिले में दो लाख किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पा रहे हैं। जबकि 20 से 30 हजार किसान ऐसे हैं जो सत्यापन न होने, केवाईसी न होने, आधार में गड़बड़ी, नाम में गड़बड़ी जैसी कई समस्याओं के कारण योजना से वंचित हैं। इन तमाम समस्याओं के समाधान के लिए सरकार द्वारा अब हर रोज युद्ध स्तर पर काम करने की तैयारी है। जिले में किसान सम्मान निधि का लाभ लेने के लिए चार हजार किसानों ने आवेदन तो किया, लेकिन उनका आवेदन सत्यापन के लिए तहसील स्तर पर अटक गया है। 

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को हर साल तीन किस्तों में छह हजार रुपये दिए जाते हैं। जिले में योजना का लाभ लेने वाले दो लाख के करीब किसान हैं।

इस सम्बन्ध में उप कृषि निदेशक भीमसेन ने बताया कि एक माह पहले तहसील स्तर पर चार हजार और कृषि विभाग स्तर पर 26 हजार से अधिक आवेदन लंबित थे। बीते एक सप्ताह से हर रोज माइक्रोप्लान के तहत लंबित आवेदनों का निस्तारण किया जा रहा। इसके लिए विभाग में कर्मचारियों को काम करने की जिम्मेदारी तय की गई है। अभी तक एक ही कर्मचारी सभी काम करता था। जिससे किसानों की समस्या के समाधान में देरी होती थी। किसान सम्मान निधि से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए कृषि विभाग कार्यालय में चार से पांच कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी गई है।

 

चंदौली ब्यूरो चीफ –  नितेश सिंह यादव की रिपोर्ट

Check Also
Close