[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

मां सरस्वती की उपासना से जीवन में ज्ञान और विवेक का विकास होता है:- डॉ प्रकाश चतुर्वेदीसीतामढ़ी जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देशानुसार यू. सी. आर. सी मेला 3.0 का सफल आयोजननितिन नवीन को अंतरराष्ट्रीय लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अनोखे अंदाज में दी बधाईटाइटिल शूट में निर्णय होने के बाद भी अंचल अधिकारी नहीं कर रहे दाखिल खारिज़, मजबूरन पीड़ित करेंगे आमरण अनशन ? जीविका दीदियों ने विधायक के सामने रखीं मांगें, आशा कार्यकर्ताओं ने भी बताईं समस्याएंचौकीदार द्वारा महिला के साथ हुई बर्बरतापूर्ण मारपीट पर पीड़ित से मिलने पहुंचे पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसादसेक्टर स्तर की मासिक लीड इंटेलिजेंस एजेंसी(LIA ) की बैठक, सशस्त्र सीमा बल मुजफ्फरपुर की अध्यक्षता में हुई आयोजितगर्ल्स हॉस्टल्स की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल, पढ़ाई के नाम पर देह व्यापार के लिए रखा जाता हैं लड़की….सरस्वती पूजा को लेकर बैरगनिया थाना में शांति समिति कि बैठक हुई संपन्नमेरा युवा भारत अरवल के द्वारा जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
अरवलबिहारराज्य

लोक स्वस्थ अभियंत्रण विभाग अरवल की लापरवाही के आलम ये है की गांवों में चापाकाल बिगड़ा हुआ है पर ये विभाग के कान पर जूं नहीं रेंग रहा

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

लोक स्वस्थ अभियंत्रण विभाग अरवल की लापरवाही के आलम ये है की गांवों में चापाकाल बिगड़ा हुआ है पर ये विभाग के कान पर जूं नहीं रेंग रहा है।

गर्मी की मौसम चरम पर है और ये विभाग चापाकाल मरम्मत के नाम पर उड़न जस्ता टीम गठित कर के गहरी नींद में सो गई है।

उक्त बातें पुर्व जिला पार्षद सह भाजपा जिला उपाध्यक्ष आनंद कुमार चंद्रवंशी ने प्रेस ब्यान जारी कर कहा है की क्षेत्र भ्रमण के दौरान पाया की करपी प्रखंड के झिकतिया और नादी गांव में कई हथिया चापाकाल बिगड़ा हुआ है, जिसकी तत्काल सुचना क्षेत्र के कनिय अभियंता पीएचईडी को दूरभाष पर बात कर के दिया है।

साथ में मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से बिगड़े हुए चापाकाल के डिटेल भी भेजा गया है पर एक भी चापाकाल का ठीक नहीं किया गया है।

आगे पूर्व जिला पार्षद ने कहा कि जब चापाकाल ठीक नहीं हुआ तो हमने माननीय एमएलसी श्री जीवन कुमार के प्रतिनिधी के रुप में जिला परिषद् के सामान्य बैठक में भाग लेते हुए इस मुददे को रखा फिर भी यह चापाकाल नही ठीक किया गया।

हद तो तब हो रहा है कि माननीय जिला प्रभारी मंत्री श्री हरि साहनी जी के अध्यक्षा में जिला कार्यवायन समिती के बैठक में इन चापाकाल को बनाने को लेकर पीएचईडी के इंजीनियर को कहा गया, लेकिन वही ढाक के तीन पात अभी तक इन गावों के चापाकाल बिगड़ा पड़ा है।

पानी के लिए आम लोग के साथ साथ बच्चे निराश होकर लौट रहे हैं। जिला पदाधिकारी अरवल से मांग है की शीघ्र संज्ञान में लेकर इन चपाकल को चालू करवाए।

Check Also
Close