[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
पटनाबिहारराज्य

कांवरियो के लिए दानापुर और साहिबगंज के बीच श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलेगी

बिहार राज्य संवाददाता बीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

श्रावणी मेला के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पूर्व मध्य रेल द्वारा कई श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है ।

इसी कड़ी में दानापुर और साहिबगंज के मध्य 05 ट्रिप श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा ।

गाड़ी सं. 03236 दानापुर-साहिबगंज श्रावणी मेला स्पेशल दानापुर से साहिबगंज के लिए 28.07.2027 से 25.08.2024 तक प्रत्येक रविवार को दानापुर से 05.25 बजे प्रस्थान कर 13.15 बजे साहिबगंज पहुंचेगी ।

इसी तरह वापसी में गाड़ी संख्या 03235 साहिबगंज-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल 28.07.2024 से 25.08.2024 तक प्रत्येक रविवार को साहिबगंज से 15.15 बजे खुलकर 23.55 बजे दानापुर पहुंचेगी ।

इस ट्रेन का पीरपैंती, भागलपुर, सुलतानगंज, किऊल, मोकामा, बाढ़, पटना साहिब, पटना जंक्शन सहित सभी प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।

गया-मधुपुर-गया श्रावणी मेला स्पेशल का वारिसलीगंज स्टेशन पर ठहराव

03653/03654 गया-मधुपुर-गया श्रावणी मेला स्पेशल का वारिसलीगंज स्टेशन पर तत्काल प्रभाव से दो-दो मिनट का ठहराव दिया गया है ।

गाड़ी संख्या 03653 गया-मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल 18.47 बजे वारिसलीगंज पहुचेगी तथा यहां से 18.49 बजे प्रस्थान करेगी ।

इसी तरह गाड़ी संख्या 03654 मधुपुर-गया श्रावणी मेला स्पेशल 06.40 बजे वारिसलीगंज पहुंचेगी तथा 02 मिनट पश्चात् 06.42 बजे आगे की यात्रा के लिए प्रस्थान करेगी।

Check Also
Close