[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

शिव-शक्ति के अटूट प्रेम का प्रतीक है हरितालिका व्रत, 14 सितंबर को मनेगा पर्वराष्ट्रीय लोक अदालत में उमड़ी भीड़, वाहन चालकों ने बड़ी संख्या में जमा किया जुर्मानाआर.सी.सेंट्रल स्कूल एजी कालोनी पटना के तत्वावधान में स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम संपन्नराष्ट्रीय लोक अदालत: ट्रैफिक चालान के एकमुश्त निपटान के लिए 24 विशेष काउंटर, मोतिहारी डीएम ने किया निरीक्षणबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर मनोज सिंह यादव ने पीड़ितों की सहायता की मांगबाबा झुमराज मंदिर विकास को ले कमेटी सदस्यों ने पुर्व की भॉति जारी किया मार्च महिने का हिसाबपीएनबी आरसेटी रोहतास में अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण का सफल समापनदुखद खबर: पत्नी की मौत से 30 वर्षीय सोहन मिस्त्री पर टूटा दुखों का पहाड़, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि पंकज यादव ने पहुंचकर बंधाया ढांढसजमुई जिले की आन बान शान श्री श्री 108 वैष्णवी दुर्गा मन्दिर प्रांगण में रामदास बर्णवाल की अध्यक्षता में हिसाब किताब से संबंधित हुई बैठकसिमुलतला के घने जंगल में SSB की बड़ी कार्रवाई, सुरंगनुमा ठिकाने से 3 अवैध हथियार बरामद
पटनाबिहारराज्य

तीन दिवसीय साहित्य संगीत एवं नाट्य समागम का हुआ शानदार आगाज

बिहार राज्य संवाददाता बीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

  • कला –संस्कृति विभाग कला और कलाकारों को प्रोत्साहित और संरक्षित करने का काम करती हैः हरजोत कौर। 
  • हम सभी विधा के कलाकारों को मंच देने के लिए संकल्पित हैंः ममता मेहरोत्रा। 

पटना। कला संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार के तत्वॉवधान में साहित्यिक संस्था सामयिक परिवेश द्वारा आयोजित तीन दिवसीय साहित्य, संगीत एवं नाट्य समागम आज से शुरु हो गया।

पहले दिन कार्यक्रम का उद्घाटन कला संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार की अपर मुख्य सचिव हरजोत कौर ने किया ।

उद्घाटन के अवसर पर सुमन कुमार निदेशक,कला जागरण, दीपक कुमार शाखा प्रबंधक एचडीएफसी बैंक पटेल नगर, सामयिक परिवेश की संस्थापिका ममता मेहरोत्रा, सचिव अशोक कुमार सिन्हा, वरिष्ठ पत्रकार मुकेश महान, विभा सिंह और सविता राज उपस्थित थे।

अपने उद्घाटन भाषण में उन्होंने कहा कि कला संस्कृति विभाग का काम ही कला और संस्कृति को प्रोत्सााहित और संरक्षित करना है। विभाग आगे भी ऐसा करता रहेगा। उन्होंने ऐसे समृद्ध कार्यक्रम के लिए आयोजकों का धन्यवाद भी दिया।

  मौके पर सामयिक परिवेश की संस्थापिका ममता मेहरोत्रा ने कहा कि हम लगातार काम कर रहें हैं । इस आयोजन के बहाने सभी विद्धा के कलाकारों और साहत्यकारों को पटना के मंच पर एकत्रित करने का काम लगातार 9 वर्षों से करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी संस्था कलाकार और साहित्यकारों को मंच देने के लिए संकल्पित है।

पहले दिन प्रेमचंद रंगशाला में देश के नामचीन कवियों ने अपनी कविताओं का पाठ किया। कविता पाठ करने वाले कवियों में प्रेमकिरण, भगवती प्रसाद द्विवेदी ,संजय कुंदन, नसीम अख्तर, समीर परिमल,डा. प्रतिभा रानी, मीना परिहार, राजकांता, सविता राज आदि प्रमुख थे।

इसके पहले लिटेरा पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा संगीत एवं नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति हुई। इसक साथ ही ममता महरोत्रा की नई पुस्तक मंदिर यात्रा का लोकार्पण भी हुआ।

पहले दिन कार्यक्रम का समापन ममता मेहरोत्रा की कहानी पर आधारित नाटक बुनकर की बेटी के मंचन के साथ हुआ। नाट्य संस्था कला जागरण द्वारा प्रस्तुत इस नाटक का निर्देशन सुमन कुमार ने किया था।

Check Also
Close