[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

जमुई जिले के प्रतिष्ठित विद्यालय ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के चेयरमैन, निर्देशक डॉ मनोज सिन्हा बने, नेशनल ह्यूमन राइट्स के प्रमंडल अध्यक्षहर वर्ष की भॉति इस वर्ष भी मकर संक्रांति के मौके पर आयोजित होगी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजनजमुई सांसद अरुण भारती द्वारा मकर संक्रांति मिलन समारोह का आयोजन, पुर्व एमएलसी संजय प्रसाद हुए शामिल स्वामी विवेकानंद जी के जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन सीतामढ़ी डीएम के अध्यक्षता में हुआ विभागीय विकास एवं समन्वय समिति की बैठक डाक अधीक्षक अर्चना कुमारी ने की डाक महामेला का उद्घाटन, दिया संदेशपताही प्रखंड के पदुमकेर का ऐतिहासिक घोड़दौड़ पोखर बनेगा नया पर्यटन केंद्र, गाद निकालने व गहराई बढ़ाने का काम हुआ शुरूशराब के नशे में पांच अभियुक्त गिरफ्तार, रामगढ़ पुलिस ने भेजा जेलसोनो पुलिस की बड़ी कार्रवाई मैजिक वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तारआगामी फरवरी माह के पहले सप्ताह में ही तेजगति से बरनार जलाशय परियोजना का कार्य होगा शुरू
पटनाबिहारराज्य

साहित्य संगीत एवं नाट्य समागम के दूसरे दिन 54 लघुकथा का हुआ पाठ

बिहार राज्य संवाददाता बीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

पटना। कला संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार के सौजन्य से साहित्यिक संस्था सामयिक परिवेश द्वारा आयोजित तीन दिवसीय साहित्य, संगीत एवं नाट्य समागम के दूसरे दिन 54 साहित्यकारों ने लघुकथाओं का पाठ किया।

इस लघुकथा पाठ के बहाने प्रेमचंद रंगशाला में संपूर्ण बिहार से आए साहित्यकारों का जमघट लगा रहा।कार्यक्रम का संयोजन और संचालन डा. ध्रुव कुमार कर रहे थे।

इसके पहले लिटेरा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने अपने मनभावन प्रस्तुती से दर्शकों का मन मोह लिया ।

नन्हें -मुन्ने बच्चों का सधा हुुआ रियाज मंच पर परिलक्षित होता रहा तो कभी कभी उनका मासूम अभिनय दिल तक उतर जाता ।

संध्या सत्र में सात्विक वीणा के रचयिता सलिल भट्ट ने अपनी रोचक और शास्त्रीय का प्रस्तुति दी । पूरी प्रस्तुति में दर्शक आह और वाह के कशमकश के बीच झुमने को विवश हो रहे थे।

साहित्य संगीत एवं नाट्य समागम के दूसरे दिन का समापन प्रसिद्ध लोक गायिका रेखा झा के लोक गायन से हुुआ।

मौके पर आयोजक संस्था सामयिक परिवेश की संस्थापिका ममता मेहरोत्रा ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी साहत्यकारों और कलाकारों का धन्यवाद ज्ञापन किया और कहा कि बाल कलाकारों को लगातार प्रोत्साहन की जरूरत है। सामयिक परिवेश उन्हें लगातार मंच देने की कोशिश करेगा।

Check Also
Close