[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

जमुई की घटना से मर्माहत है महिला समाज: आकांक्षा किरण, नगर परिषद् सदस्यफंदे से लटकती मिली महिला की लाश, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोपएमएलसी बना तो हर स्नातक को दिलाऊंगा 5 लाख का ब्याज मुक्त ऋण: रजनीश रंजनबाबा झुमराज मंदिर बटिया की अप्रैल-मई की आय-व्यय का ब्योरा सार्वजनिकभारत-नेपाल सीमा के पास 297 लीटर नेपाली शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तारकुंडवाचैनपुर में SSB-पुलिस की संयुक्त छापेमारी, 198 लीटर नेपाली शराब बरामदझाझा में बीती रात्रि गणेश भगवान् की मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस पर पथराव, कई पुलिस कर्मी को आई चोटेंझाझा GRP थाना अध्यक्ष को मिली बड़ी कामयाबी, चोरी के मोबाइल के साथ दो आरोपी गिरफ्तारबिक्रमगंज: जनता दरबार में 88 परिवादियों की समस्याओं की हुई सुनवाईनोखा व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के लिए राम अवध पटेल ने भरा नामांकन
अरवलबिहारराज्य

आधार कार्ड सुधरवाने में हजारों रुपए खर्च करने को विवश है छात्र छात्राओं

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट

वंशी .सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड में आधार कार्ड सेंटर या साइबर कैफे में अपने या पिता को नाम सुधरवाने उम्र सुधारने में कम से कम हजार रुपए खर्च करना पड़ रहा है.

छात्रा सुनीता कुमारी ने बताया कि नवम क्लास में नामांकन के समय से ही आधार कार्ड में पिता जी का नाम सुधारने के नाम पर हजार रुपए खर्चा करना पड़ा.

वही पप्पू कुमार ने बताया कि स्कूल में नामांकन के समय का जन्म तिथि एवं आधार कार्ड में जन्म तिथि में अंतर है.

जिसको बनवाने के लिए आधार सेंटर के संचालक ने बताया कि अगर जन्म प्रमाण पत्र बनवाया दीजिएगा तो 150 रुपए लगेगा.

वही 2000 हजार रुपए लेगें. ऐसे ही जन्म प्रमाण पत्र बनावाने में मजिस्ट्रेट से प्रमाण पत्र बनवा कर प्रखंड को दीजिए .

प्रखंड से जन्म प्रमाण पत्र बनेगा. छात्रों ने बताया कि स्कूल में आधार कार्ड को नामांकन रजिस्टर एवं बैंक खाता से मैच होनी चाहिए.

जहाँ आधार कार्ड में अपना नाम या पिता के नाम में कुमार सिंह में अंतर हो रही है. उसको रिजेक्ट कर नए सिरे से सही करवा कर प्रधानाध्यापक मांग रहे हैं।

आधार कार्ड एवं बैंक खाता में मैचिंग विधालय के प्रधानाध्यापक से पूछे जाने पर बताया कि पहला क्लास में नामांकन के समय नाम तो लिखा गया.

अब नवम क्लास में बच्चों को आधार कार्ड जन्म तिथि एवं पिता माता का नाम सही की जा रही है. क्योकि रजिस्ट्रेशन के पहले सभी छात्रों को बैंक खाता आधार कार्ड से जोड़ा जा रहा है.

आधार कार्ड में बड़ी है गड़बड़ियां

आधार कार्ड सेंटर पर छात्रों की भीड़ उमड़ी है. सबसे ज्यादा छात्र छात्राओं का उम्र एवं आधार कार्ड के उम्र में एवं विधालय रजिस्टर के उम्र में काफी गड़बड़ी पाई जा रही हैं.

क्या कहते हैं आधार कार्ड सेंटर संचालक

सेंटर संचालक से अवैध राशि वसूलने की मामले को शिकायत पर पूछे जाने पर बताया कि आधार कार्ड बनवाने में जो छात्र छात्राओं पैसा की शिकायत कर रहे हैं. निराधार गलत है. सेंटर पर किसी से पैसा वसूली नही किया जाता है.

छात्र छात्राओं प्रखंड में जमे दलाल विचौलियों के चक्कर में जो पड़ जा रहे हैं. उनको से तो हजार दो हजार खर्चा दलाल ले ले पा रहे है. इसकी शिकायत हमें भी झेलनी पड़ रही हैं.

Check Also
Close