[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
पटनाबिहारराज्य

रेलवे त्रिशूल के बाद चलाया ब्रहास्त्र। हिली दुनियां। सबकी नजर भारत पर, आखिर क्या होगा? क्या प्लान है रेल अधिकारियों का?? पाकिस्तान टेंशन में…?

बिहार राज्य संवाददाता बीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

परिचालनिक दक्षता में वृद्धि को लेकर पूर्व मध्य रेल निरंतर क्रियाशील है । इसी क्रम में दिनांक 30.07.2024 को पहली बार एक साथ चार बॉक्सन रेक का संयोजन कर तैयार किए गए ‘‘ब्रह्मास्त्र‘‘ लांग हॉल मालगाड़ी का परिचालन किया गया।

लगभग पौने तीन किलोमीटर लंबे ‘‘ब्रह्मास्त्र‘‘ को पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के गंज ख्वाजा से धनबाद मंडल के लिए रवाना किया गया।

चार माल गाड़ियों को जोडकर बनाए गए ‘‘ब्रह्मास्त्र‘‘ की लंबाई लगभग पौने तीन किलोमीटर रही । संयोजन के पश्चात चार माल गाड़ी युक्त ‘‘ब्रह्मास्त्र‘‘ को गंज ख्वाजा से रात लगभग 21.17 बजे धनबाद मंडल के टोरी के लिए रवाना किया गया।

लगभग 37.5 किलोमीटर प्रति घंटा की औसत गति के साथ बीडी सेक्शन होते हुए लगभग 335 किलोमीटर की यात्रा के बाद ‘‘ब्रह्मास्त्र‘‘ गढ़वा रोड के रास्ते धनबाद मंडल के अंतर्गत 07.25 बजे टोरी पहुंची।

परिचालन की दृष्टि से पूर्व मध्य रेल का पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल भारतीय रेल के व्यस्ततम रेल मंडलों में से एक है।

रेल परिचालन को गतिमान रखने के साथ धनबाद मंडल से कोयला आदि के त्वरित परिवहन हेतु परीक्षण कर लदान हेतु तैयार खाली माल गाड़ियां नियमित उपलब्ध कराने में पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल की अति महत्वपूर्ण भूमिका है।

एक साथ चार माल गाड़ियों को जोड़कर बने ‘‘ब्रह्मास्त्र‘‘ का सफल परिचालन पूर्व मध्य रेल की परिचालनिक दक्षता का द्योतक है जिससे माल लदान एवं परिवहन में और तेजी लाने में मदद मिलेगी।

विदित हो कि ‘‘ब्रह्मास्त्र‘‘ के सफल परिचालन के एक दिन पहले 29.07.2024 को पहली बार एक साथ तीन मालगाड़ियों का संयोजन कर ‘‘त्रिशुल‘‘ का भी परिचालन किया गया जिसे गंजख्वाजा से धनबाद मंडल के लिए रवाना किया गया था ।

Check Also
Close