[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

मां सरस्वती की उपासना से जीवन में ज्ञान और विवेक का विकास होता है:- डॉ प्रकाश चतुर्वेदीसीतामढ़ी जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देशानुसार यू. सी. आर. सी मेला 3.0 का सफल आयोजननितिन नवीन को अंतरराष्ट्रीय लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अनोखे अंदाज में दी बधाईटाइटिल शूट में निर्णय होने के बाद भी अंचल अधिकारी नहीं कर रहे दाखिल खारिज़, मजबूरन पीड़ित करेंगे आमरण अनशन ? जीविका दीदियों ने विधायक के सामने रखीं मांगें, आशा कार्यकर्ताओं ने भी बताईं समस्याएंचौकीदार द्वारा महिला के साथ हुई बर्बरतापूर्ण मारपीट पर पीड़ित से मिलने पहुंचे पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसादसेक्टर स्तर की मासिक लीड इंटेलिजेंस एजेंसी(LIA ) की बैठक, सशस्त्र सीमा बल मुजफ्फरपुर की अध्यक्षता में हुई आयोजितगर्ल्स हॉस्टल्स की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल, पढ़ाई के नाम पर देह व्यापार के लिए रखा जाता हैं लड़की….सरस्वती पूजा को लेकर बैरगनिया थाना में शांति समिति कि बैठक हुई संपन्नमेरा युवा भारत अरवल के द्वारा जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
टॉप न्यूज़पटनाबिहारराज्य

बोलबम जाने वाले यात्रियों की सुविधा में रेलवे ने बढ़ाया एक और कदम।

आनसोल दानापुर जाने वाली श्रावणी मेला स्पेशल अब यात्रियों की सेवा के लिए एक दो नहीं, अब चार दिन (4) चलेगी।

बिहार राज्य संवाददाता बीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

हमारी तरफ से अपील है कि..

आप लोग श्रावणी मेला एक्सप्रेस जिसमें काफी सीटें खाली रहतीं हैं आराम से सफर कीजिए।

  • गाड़ी सं. 03553/03554 , ये है नोट कर लें.
  • किसी की भी आरक्षित सीट पर सफर न करें, अमूमन AC कोच में भी चढ़ जाना गलत है।

श्रावणी मेला के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पूर्व मध्य रेल द्वारा आसनसोल और दानापुर के मध्य गाड़ी सं. 03553/03554 श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का सप्ताह में एक दिन परिचालित की जा रही है ।

श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर अब इस स्पेशल को सप्ताह में 01 दिन से बढ़ाकर सप्ताह में 04 दिन परिचालित करने का निर्णय लिया गया है।

यह स्पेशल अब आसनसोल से 05.08.2024 से 19.08.2024 तक सप्ताह के सोमवार, मंगलवार, बुधवार एवं गुरूवार को जबकि दानापुर से 06.08.2024 से 20.08.2024 तक सप्ताह के मंगलवार, बुधवार, गुरूवार एवं शुक्रवार को चलायी जायेगी ।

विदित हो कि गाड़ी संख्या 03553 आसनसोल-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल आसनसोल से 19.45 बजे खुलकर 21.16 बजे जसीडीह रूकते हुए अगले दिन 02.15 बजे दानापुर पहुंचती है ।

इसी तरह वापसी में गाड़ी सं. 03554 दानापुर-आसनसोल श्रावणी मेला स्पेशल दानापुर से 03.15 बजे प्रस्थान कर 07.50 बजे जसीडीह रूकते हुए 09.45 बजे आसनसोल पहुंचती है।

Check Also
Close