[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानितभारत से मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में छिपाकर लाए जा रहे 30 लाख रुपये बरामद, गौर में 14.64 लाख नकद भी जब्त
पटनाबिहारराज्य

RPF के महानिदेशक, मनोज यादव ने पूर्व मध्य रेल के GM छत्रसाल सिंह ने मुलाकात करते हुए यात्रियों की सुरक्षा, कानून व्यवस्था पर की चर्चा

बिहार राज्य संवाददाता बीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

मनोज यादव, महानिदेशक, रेलवे सुरक्षा बल, रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली आज दिनांक 05.08.2024 को पूर्व मध्य रेल मुख्यालय हाजीपुर पहुचे ।

उन्होंने पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह के साथ मुलाकात कर ट्रेनों एवं स्टेशनों पर यात्री सुरक्षा, सुगम रेल परिचालन में कानून व्यवस्था के कारण आने वाले व्यवधान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की ।

इसके पूर्व महानिदेशक, रेलवे सुरक्षा बल ने मुख्यालय हाजीपुर में प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री अमरेश कुमार तथा मुख्यालय एवं मंडलों के सुरक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की जिसमें सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

उन्होंने पूर्व मध्य रेल से देश के विभिन्न शहरों में यात्रियों की आवाजाही अत्यधिक है जिसके मद्देनजर यात्री सुरक्षा पर विशेष ध्यान रखने का दिशा-निर्देश दिया एवं टीम वर्क बनाए रखना की सलाह दी ।

रेल मदद पर आने वाली शिकायतों के त्वरित निष्पादन में रेल सुरक्षा बल की महत्ता को रेखांकित करते हुए रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक ने कहा कि विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित कर रेल मदद पर प्राप्त शिकायतों को तुरंत निष्पादन पर बल दिया ।

उन्होंने रेल सुरक्षा बल के रिक्त पदों को भरने का आश्वासन दिया ।

Check Also
Close