[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

छापेमारी में देशी कट्टा के साथ 21 वर्षीय सुधीर कुमार को सिकरहना अनुमंडल पदाधिकारी एवं कुण्डवा चैनपुर थाना ने किया गिरफ्तार बिहार कैबिनेट में चार वैश्य समाज के मंत्री बनने पर समाज के नेताओं ने दी बधाईआगामी 10 मई को जमुई में होने वाली बरन महासभा की सफलता को लेकर पदाधिकारियों का जन संपर्क अभियान जोरों पर रामगढ़ नगर पंचायत के वार्ड नंबर-1 की बदहाल स्थिति, 10 वर्षों से सड़क-नाली निर्माण की मांग अधूरीशहाबगंज पुलिस ने कोमल तिवारी हत्याकांड में अमरनाथ को किया गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त गड़ासा बरामदबराव में सात लाभुकों को मिली भूमि की दखल-देहानीपूर्वी चंपारण जिलाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षणRPF POST के तेज तर्रार सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार एवं टीम को मिली बड़ी सफलता, हजारों रुपए मूल्य की विदेशी शराब बरामदशिव प्राण प्रतिष्ठा को लेकर ग्रामीणों में उत्साह, 12 मई को निकलेगी भव्य कलश यात्रा सह शोभायात्राट्रक की ठोकर से बुजुर्ग महिला की मौत, थानाध्यक्ष का मानवीय चेहरा आया सामने
Crime Newsबिहारराज्यशेखपुरा

शेखपुरा सिपाही भर्ती परीक्षा में नकल करने पर तीन आरोपी, गिरफ्तार  

छापामारी अभियान में (नगर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार) के साथ सह पुलिस इंस्पेक्टर अवधेश कुमार सहित तकनीकी सेल के कई पदाधिकारी और शस्त्र बल शामिल थे 

रिपोर्ट रंजन कुमार ब्यूरो चीफ शेखपुरा 

शेखपुरा जिला में बिहार पुलिस की दूसरी परीक्षा के दौरान शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र के डीएम हाई स्कूल केंद्र से ब्लूटूथ के माध्यम से नकल करते हुए एक परीक्षार्थी को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया गया।

उस परीक्षार्थी के निशान देही पर दो अन्य स्कॉलर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से ब्लूटूथ सहित कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की बरामद की हुई है ।

इस आशय की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक बलिराम चौधरी ने बताया कि डीएम हाई स्कूल परीक्षा भागलपुर के कहलगांव थाना क्षेत्र के कारीकादो गांव निवासी राजू जायसवाल के 22 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार को ब्लूटूथ डिवाइस के साथ पकड़ कर पुलिस के हवाले किया।

जिसके निशान देही पर शेखपुरा के ही लालबाग मोहल्ला के अजय कुमार के मकान से दो सॉल्वर को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार किए गए सॉल्वर भी भागलपुर जिला के बुद्ध चौक थाना क्षेत्र के गौव घाट गांव निवासी तारिणी यादव का पुत्र अमित कुमार तथा इसी जिला के सनोखर थाना के बनीअड्डा ग्राम के सकलदेव यादव का पुत्र योगेश कुमार है।

सभी के पास से ब्लूटूथ डिवाइस के साथ-साथ वायरलेस डिवाइस भी बरामद किया गया है। वॉकी टॉकी, ब्लूटूथ और एयर फोन के माध्यम से नल को अंजाम दिया जा रहा था।

Check Also
Close