[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
बिहारराज्यसीतामढ़ी

राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा को धत्ता बताते हुए प्रिया रानी डिग्री कॉलेज में आदेशपाल से कराया गया झंडोतोलन

बैरगनिया सीतामढ़ी संवाददाता चंदन पाठक की रिपोर्ट 

बैरगनिया (सीतामढ़ी)। नगर स्थित प्रिया रानी रॉय डिग्री कॉलेज में गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस के पावन मौके पर विश्वविद्यालय द्वारा नियुक्त प्रभारी प्राचार्य डॉ जगन्नाथ बनर्जी के द्वारा संस्थागत नियमों और राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा को धत्ता बताते हुए महाविद्यालय के ही चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी आदेश पाल हरेंद्र पंडित से झंडतोलन कराया गया।

इस बाबत नगर के ही सेखौना निवासी संजय कुमार ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर प्रभारी प्राचार्य डॉ जगन्नाथ बनर्जी पर अपने पद का दुरूपयोग करने, राष्ट्र के साथ खिलवाड़ करने तथा राष्ट्रीय झंडा की गरिमा का अवहेलना करने के लिये कानूनी कार्रवाई करने की माँग की है।

तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ बनर्जी झंडोतोलन करने वाले आदेशपाल के पीछे खड़े हैं।

आवेदन में यह भी लिखा है कि डॉ बनर्जी अपनी उपस्थिति में ही एक चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी से तिरंगे को फहरवाया जो नियमों के प्रतिकूल है और राष्ट्रीय ध्वज की प्रतिष्ठा का हनन है।

थानाध्यक्ष ने आवेदन प्राप्त होने और कानूनी करवाई शुरू करने की पुष्टि की है।

Check Also
Close