[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानितभारत से मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में छिपाकर लाए जा रहे 30 लाख रुपये बरामद, गौर में 14.64 लाख नकद भी जब्त
देशपटनाबिहारराज्य

78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक, दानापुर जयंत चौधरी द्वारा जगजीवन स्टेडियम में हुआ झण्डोत्तोलन

बिहार राज्य संवाददाता बीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्री जयंत कुमार चौधरी, मंडल रेल प्रबंधक,दानापुर के द्वारा खगौल के जगजीवन स्टेडियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में झण्डोत्तोलन किया गया।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने रेल सुरक्षा बल, स्काऊट एवं गाईड सहित रेलवे स्कूल के बच्चों द्वारा की गई परेड की सलामी ली।

मंडल रेल प्रबंधक महोदय ने अपने संबोधन में विगत दिनों मंडल की उपलब्धियों का व्योरा प्रस्तुत कियें (प्रतिलिपि संलग्न)।

इसके अलावा मंडल कार्यालय, संस्थानों एवं स्टेशनों में भी झण्डोत्तोलन किया गया है ।

इस अवसर पर महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती शालिनी चौधरी एवं मंडल रेल प्रबंधक द्वारा स्वतंत्रता के संदेश के प्रतीक के रूप में आसमान में गुब्बारे छोड़ें।

ध्वजारोहण समारोह के दौरान मंडल कला समिति के सदस्यों द्वारा देश भक्ति से ओतप्रोत कई रंगारंग कार्यक्रम तथा झांकी प्रस्तुत किये गये ।

इस अवसर पर महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमति शालिनी चौधरी, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) श्री आधार राज एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) श्री अनुपम कुमार चंदन सहित सभी अधिकारी, महिला कल्याण संगठन की सदस्याएँ, रेलकर्मी,यूनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दानापुर मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती शालिनी चौधरी द्वारा महिला कल्याण समिति द्वारा संचालित लिटिल ब्लॉसम स्कूल, दानापुर में झंडोत्तोलन किया गया।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक, संगठन की सभी सदस्याएँ तथा शाखाधिकारी उपस्थित रहें।

Check Also
Close