[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
Crime Newsपूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

टैम्पो चालक की हत्या मामले में आरोपी हैदराबाद से गिरफ्तार, छोटे गैस सिलेंडर के विवाद में की गई थी हत्या

हत्या मामले के मुख्य आरोपी सोनेलाल को एसपी कांतेश कुमार मिश्र के द्वारा गठित एसआईटी टीम ने हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया.

मोतिहारी पताही संवाददाता सचिन कुमार की रिपोर्ट 

पताही (पू० चं०). पताही थाना क्षेत्र के गुजरौल गांव के सुभाष सिह उर्फ राकेश सिंह की गला एवं सीना काटकर निर्मम हत्या मामले के मुख्य आरोपी सोनेलाल को एसपी कांतेश कुमार मिश्र के द्वारा गठित एसआईटी टीम ने हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार के निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में उपयोग किये गये लोहे के धारदार दाब को बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपी गुजरौल गांव का सोनेलाल साह है.

डीएसपी सुवोध कुमार ने पत्रकारों को बताया कि 8 अगस्त 2024 की देर संध्या को गुजरौल गांव के पुल के समीप सुभाष सिंह उर्फ राकेश की हत्या कर दिया गयी थी. प्राथमिकी दर्ज किया गया.आरोपियो कि गिरफ्तारी को लेकर पुलिस कप्तान द्वारा एक एसआईटी टीम का गठन किया गया.

एसआईटी टीम ने डीएसपी सुबोध कुमार के नेतृत्व में थानाध्यक्ष कैलास कुमार एवं केस के आईओ अपर थानाध्यक्ष संजय चौधरी द्वारा अनुसंधान के दौरान सीसीटीवी पुटेज एवं आम सूचना के आधार पर राकेश के हत्या के मुख्य आरोपी सोनेलाल को हैदराबाद के सायबरावाद कमिश्नरी के थाना जागरगिरी गद्दा के सहयोग से गिरफ्तार किया गया.

वहां से न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर लाया गया है. गिरफ्तार सोनेलाल ने राकेश के हत्या में अपनी सलिप्ता स्वीकारी है. पूछ- ताछ में गिरफ्तार ने बताया कि कबाड़़ में खरीदे गये छोटा सिलेंडर को लेकर तीन दिनों से दोनो के बीच विवाद चल रहा था.

आठ अगस्त की संध्या को गांव के पुल के समीप दोनों में मारपीट हुआ जिसमें तेज दबिया से सोनेलाल ने राकेश पर वार कर गला , सिना सहित अन्य जगहों पर काट कर हत्या कर दिया . हत्या के बाद सोनेलाल हैदराबाद भाग गया जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया .

Check Also
Close