[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

मां सरस्वती की उपासना से जीवन में ज्ञान और विवेक का विकास होता है:- डॉ प्रकाश चतुर्वेदीसीतामढ़ी जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देशानुसार यू. सी. आर. सी मेला 3.0 का सफल आयोजननितिन नवीन को अंतरराष्ट्रीय लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अनोखे अंदाज में दी बधाईटाइटिल शूट में निर्णय होने के बाद भी अंचल अधिकारी नहीं कर रहे दाखिल खारिज़, मजबूरन पीड़ित करेंगे आमरण अनशन ? जीविका दीदियों ने विधायक के सामने रखीं मांगें, आशा कार्यकर्ताओं ने भी बताईं समस्याएंचौकीदार द्वारा महिला के साथ हुई बर्बरतापूर्ण मारपीट पर पीड़ित से मिलने पहुंचे पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसादसेक्टर स्तर की मासिक लीड इंटेलिजेंस एजेंसी(LIA ) की बैठक, सशस्त्र सीमा बल मुजफ्फरपुर की अध्यक्षता में हुई आयोजितगर्ल्स हॉस्टल्स की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल, पढ़ाई के नाम पर देह व्यापार के लिए रखा जाता हैं लड़की….सरस्वती पूजा को लेकर बैरगनिया थाना में शांति समिति कि बैठक हुई संपन्नमेरा युवा भारत अरवल के द्वारा जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
बिहारराज्यवैशाली

एससी, एसटी आरक्षण विरोधी सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के खिलाफ भारत बंद का वैशाली जिले में व्यापक असर

वैशाली संवाददाता प्रभंजन कुमार की रिपोर्ट 

  हाजीपुर (वैशाली) दलित बहुजन सामाजिक संगठन ,भीम आर्मी के द्वारा आहूत भारत बंद का वैशाली जिले के विभिन्न हिस्सों में व्यापक असर देखने को मिला।

जिले के सभी नगरो,बजारों में व्यापारिक प्रतिष्ठा ने बंद रहे , सड़कों पर बड़ी वाहनों का आवाजाही बिल्कुल बंद रही। वहीं छोटे वाहनों से लोग इधर-उधर जाते देखें गए । कार्यालय में अन्य दिनों की अपेक्षा उपस्थिति कम रही ।लोग अपने-अपने घरों में ही सीमित रहे ।

जरूरत वाले लोग ही सड़क पर नजर आए। मुख्य रूप से हाजीपुर, महुआ ,लालगंज , महनार,जंदाहा सहित अन्य जगह पर भीम आर्मी के सदस्यों द्वारा हाथ में ब्लू रंग के झंडा लिए ,बाबा साहब भीमराव अंबेडकर अमर रहे, सुप्रीम कोर्ट अपना निर्णय वापस लो ,लोग के नारे लगाते देखे गए।

उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर सुप्रीम कोर्ट अपना निर्णय वापस नहीं लेगी तो पुनः 2 अप्रैल 2018 के बंदी को याद करा देंगे । बताते चले की विगत कुछ वर्ष पहले भी सुप्रीम कोर्ट ने आरक्षण में छेड़छाड़ की कोशिश की थी।

जिसके खिलाफ दलित बहुजन के विभिन्न संगठन के लोग सड़क पर उतर आए थे। जिससे पूरा भारतवर्ष अस्त व्यस्त नजर आया था ।उसी का नजारा आज देखने को मिला।

विभिन्न चौक चौराहे पर बहुजन दलित संगठन के लोग धरना ,प्रदर्शन करते नजर आए। महुआ में मुख्य रूप से शत्रुघ्न भारती, सुरेंद्र पासवान शास्त्री, शशि भारती ,चंद्रशेखर राय सहित बड़ी संख्या में दलित बहुजन सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Check Also
Close