[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
खेलबिहारराज्यसमस्तीपुर

मेजर ध्यानचंद जयंती के उपलक्ष्य में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस

राम कुमार ब्यूरो प्रमुख समस्तीपुर

समस्तीपुर // जिला अंतर्गत केशव नगर फुलवरिया रोसड़ा में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय खेल दिवस के शुभ अवसर पर विद्यालय स्तर पर खेलकूद का उद्घाटन प्रधानाचार्य विकास कुमार मिश्रा के द्वारा नारियल फोड़ कर किया गया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य विकास कुमार मिश्रा ने मेजर ध्यानचंद के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके हॉकी खेलने का अंदाज बहुत ही निराला था इसलिए उन्हें हॉकी के जादूगर कहा जाता था।

खेल के प्रति उनका जूनून इतना था कि रात में चाँद की रोशनी में हॉकी का प्रैक्टिस किया करते थे जिसके कारण उनके दोस्तों ने उनके नाम के आगे चंद जोड दिया, उन्होंने खेल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ” खेल एकता, समाजिकता, देश प्रेम और अनुशासन की भावना पैदा करता है।

बच्चें खेलों के माध्यम से समय प्रबंधन तकनीक और जिम्मेदारी की भावना सीखते हैं बच्चों को खेलों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित और समर्थन करके हम उन्हें आत्म विश्वासीऔर हर चुनौतियों का सामना करने वाला एक सशक्त नागरिक बना सकते हैं, मीडिया प्रभारी संजय कुमार मिश्रा ने बच्चों को बताया कि विजेता कभी हार नहीं मानते और हार मानने वाले कभी जीतते नहीं l

जितनी मुश्किल जीत होगी, जितने में उतनी ही बड़ी खुशी होगी। खेल आयोजन के प्रमुख आनन्द प्रकाश एवं पंकज सक्सेना के नेतृत्व में विभिन्न प्रकार के खेलो का आयोजन किया गया,

जैसे- कबड्डी, खो-खो, ऊँचीकूद, लम्बी कूद, जलेबी दौड़, पिटो, लुका छिपी जैसे कुछ पुराने खेलों को शामिल किया गया, जिसे वर्तमान में हमारे समाज के बच्चे इस भूला चुके हैं, बच्चे नये-नये खेलों को खेलकर काफी उत्साहित थे.

आज के खेलकूद को सफल बनाने में चंदन कुमार, पवन मिश्रा, सुमन कुमार, रविन्द्र पाण्डेय, छाया कुमारी , सरिता कुमारी, उमा शंकर मिश्र, अभिराम राय, राजेश कुमार, मनीष कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Check Also
Close