[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
बिहारराज्यसमस्तीपुर

कार्यालय में सेविका ने एलएस को चप्पल से पीटा, मची अफरा-तफरी

राम कुमार ब्यूरो प्रमुख समस्तीपुर 

समस्तीपुर // जिला अंतर्गत बाल विकास परियोजना कार्यालय विभूतिपुर में एक आंगनवाड़ी सेविका ने एक महिला पर्यवेक्षिका को चप्पल से पिटाई कर दी।

इसके बाद कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। दो पक्षीय मारपीट की घटना में कार्यालय कर्मियों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।

आंगनवाड़ी सेविका केराई की विनीता कुमारी और महिला पर्यवेक्षिका अन्नु कुमारी बताई गई है। मारपीट की घटना के बाद दोनों ने विभूतिपुर थाने में अलग-अलग आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

इस संबंध में महिला पर्यवेक्षिका सह समस्तीपुर आदर्शनगर निवासी रामनारायण सिंह की पुत्री अन्नु कुमारी ने विभूतिपुर थाने में दिए आवेदन में कहा है कि उन्हें देसरी कर्रख पंचायत आवंटित है।

गुरुवार दोपहर बाद आंगनवाड़ी केन्द्र संख्या 183 पर कार्यरत सेविका ने अभद्र व्यवहार करते हुए चप्पल से मुंह और शरीर पर मारपीट की है।

गाली-गलौज और जान मारने की धमकी देते हुए सोने का मंगलसूत्र और चेन खींच लिया और सरकारी महत्वपूर्ण कागजात को फाड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। कार्यालय कर्मियों द्वारा बचाव किए जाने के बाद एलएस की जान बच सकी।

वहीं दूसरी तरफ केराई वार्ड 12 निवासी सह आंगनवाड़ी केन्द्र संख्या 183 की सेविका ने खुद को बिहार राज्य आंगनवाड़ी कर्मचारी यूनियन की प्रखंड अध्यक्ष बताते हुए थाने में एक लिखित शिकायत की है। जिसमें कहा है कि वह कार्यवश बाल विकास परियोजना कार्यालय पहुंची थी।

तत्पश्चात महिला पर्यवेक्षिका अन्नु कुमारी ने उनके साथ गाली-गलौज किया। उसने कहा कि अध्यक्ष समझ कर हम लोगों को कमाने नहीं दे रही है। इसे हम छोड़ेंगे नहीं। इसी बात पर एलएस ने प्रखंड अध्यक्ष पर हाथ चला दी।

Check Also
Close