[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
अरवलबिहारराज्य

गायत्री परिवार जहानाबाद की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ के द्वारा लगातार 170वें रविवासरीय साप्ताहिक पौधरोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

अरवल जिला ब्यूरो बीरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री परिवार जहानाबाद की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ के द्वारा लगातार 170वें रविवासरीय साप्ताहिक पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन जजेज क्वार्टर जहानाबाद में एडीशनल जज श्रीमती रश्मि मैम की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न किया गया।

पौधरोपण कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री मंत्र,महामृत्युंजय मंत्र के सस्वर उच्चारण एवं पौधों के पूजन के साथ प्रारंभ हुआ। पौधरोपण अभियान को प्रोत्साहित करते हुए एडिशनल जज ने कहा कि हमारे जीवन की हर सॉंस वृक्षों के अनुदान की ऋणी है।हर मानव को अपनी सॉंसों का कर्ज चुकाने के लिये कम से कम पांच पौधे अनिवार्य रुप से लगाने चाहिए।

हमें जीवन में जीवित रहने के लिए जितनी आक्सीजन की आवश्यकता होती है वह न्यूनतम पांच पूर्ण विकसित वृक्षों द्वारा पूरी की जा सकती है। जिले के विभिन्न स्थानों पर गायत्री परिवार द्वारा चलाये जा रहे वृक्षारोपण जैसे उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए इस पावन कार्य में पूरा-पूरा सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। गायत्री परिवार द्वारा चलाया जा रहा पौधरोपण कार्यक्रम जिले को हरा-भरा बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।

इस अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम के जिला प्रभारी रंगेश कुमार, जिला मीडिया प्रभारी बचन देव कुमार ,व्यवस्थापक कौशल कुमार,रंगनाथ शर्मा ,अजीत कुमार ,विनोद कुमार, शुभम राज,न्यायालय कर्मी रमेश कुमार, श्रवण कुमार उपस्थित थे।

बचन देव कुमार
जिला मीडिया प्रभारी
प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ
गायत्री परिवार, जहानाबाद
दिनांक:-01/09/2024

Check Also
Close