[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
टॉप न्यूज़देशपटना

गया-नवादा-किउल के रास्ते वाराणसी और देवघर के बीच दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन

बिहार राज्य संवाददाता बीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

  • बाबा नगरी जाने वाले यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधा।
  • याद रहे 15.09.2024 को बैधनाथधाम से चलेगी उद्घाटन स्पेशल के रूप में बंदे भारत।
  •  16.09.2024 से वाराणसी और देवघर के बीच होगा नियमित परिचालन।

यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर गया-नवादा-किउल के रास्ते वाराणसी और देवघर के मध्य अत्याधुनिक एवं विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन का परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है ।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी दिनांक 15.09.2024 को छः वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन का शुभारंभ करेंगे ।

इसी क्रम में माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा वाराणसी और देवघर के मध्य चलने वाली वंदे भारत ट्रेन के परिचालन का शुभारंभ गाड़ी सं. 02249 बैधनाथधाम-वाराणसी वंदे भारत उद्घाटन स्पेशल (Inaugural Special) को हरी झंडी दिखाकर किया जायेगा ।

दिनांक 15.09.2024 को गाड़ी सं. 02249 बैधनाथधाम-वाराणसी वंदे भारत उद्घाटन स्पेशल बैधनाथधाम से 11.00 बजे खुलकर 11.15 बजे जसीडीह, 13.20 बजे किउल, 15.15 बजे नवादा, 16.25 बजे गया, 18.15 बजे सासाराम एवं 19.55 बजे पं.दीनदयाल उपाध्याय जं. रूकते हुए 21.00 बजे वाराणसी पहुंचेगी ।

दिनांक 16.09.2024 से गाडी सं. 22500/22499 वाराणसी-देवघर-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन का नियमित परिचालन किया जायेगा । यह ट्रेन वाराणसी और देवघर से मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छः दिन परिचालित की जायेगी ।

गाड़ी सं. 22500 वाराणसी-देवघर वंदे भारत एक्सप्रेस वाराणसी से 06.20 बजे खुलकर 07.00 बजे पं.दीनदयाल उपाध्याय जं., 08.15 बजे सासाराम, 09.25 बजे गया, 10.20 बजे नवादा, 11.30 बजे किउल, 13.15 बजे जसीडीह रूकते हुए 13.40 बजे देवघर पहुंचेगी ।

वापसी में गाड़ी सं. 22499 देवधर-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस देवघर से 15.15 बजे खुलकर 15.22 बजे जसीडीह, 16.40 बजे किउल, 17.48 बजे नवादा, 19.10 बजे गया, 20.18 बजे सासाराम एवं 21.30 बजे पं.दीनदयाल उपाध्याय जं. रूकते हुए 22.30 बजे वाराणसी पहुंचेगी ।

Check Also
Close