[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बाबा झुमराज मंदिर कमेटी ने सार्वजनिक किया आय-व्यय का ब्योरा, पारदर्शिता की पहल सराहनीयघोड़ासहन में 198 लीटर नेपाली शराब बरामद, ई-रिक्शा के साथ एक गिरफ्तारराजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय बैरगनिया में ई-कचरा संग्रह अभियान चलाया गया, यूथ इको क्लब ने निभाई अहम भूमिका14 नवंबर 2026 को प्रस्तावित माँ भलुनी धाम महोत्सव की तैयारियों को लेकर स्थल निरीक्षणविधायक आलोक सिंह ने कियाकवई स्थित राम प्यार सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षणराष्ट्रीय लोक मोर्चा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का सासाराम में अनुसूचित जाति संवाद कार्यक्रम संपन्नकुंडवा चैनपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टेम्पू से 360 लीटर नेपाली शराब बरामदअरवल डीएम एवं एसपी के संयुक्त बैठक में सड़क सुरक्षा तथा अपराध एवं अपराधी ट्रैकिंग नेटवर्क और प्रणाली (CCTNS) से संबंधित समीक्षा आयोजितबुलडोजर राज और पुलिसिया दमन के खिलाफ भाकपा (माले) का कैडर कन्वेंशन आयोजितअरवल एसपी ने जनता दरबार में सुनीं 16 लोगों की फरियाद, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
जमुईटॉप न्यूज़बिहारराज्य

बाबा झुमराज मंदिर कमेटी ने सार्वजनिक किया आय-व्यय का ब्योरा, पारदर्शिता की पहल सराहनीय

बाबा झुमराज मंदिर कमेटी ने सार्वजनिक किया आय-व्यय का ब्योरा, पारदर्शिता की पहल सराहनीय

जुलाई-अगस्त 2026 का लेखा-जोखा जारी, मंदिर के विकास कार्यों के लिए श्रद्धालुओं ने दिया सहयोग

जमुई से चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट।

जमुई। धार्मिक न्यास परिषद, पटना से गठित बाबा झुमराज मंदिर कमेटी के सदस्यों द्वारा प्रत्येक माह मंदिर की आय और व्यय का ब्योरा सार्वजनिक करना सराहनीय पहल है। कमेटी ने पूर्व में जून माह का हिसाब सार्वजनिक करने के बाद अब जुलाई और अगस्त 2026 का विस्तृत लेखा-जोखा भी सार्वजनिक कर दिया है। कमेटी की इस पहल से मंदिर की आय-व्यय में पारदर्शिता बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है।

कमेटी द्वारा जारी विवरण के अनुसार, जुलाई माह में बाबा झुमराज मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे श्रद्धालुओं से मंदिर के विकास के लिए सहयोग राशि के रूप में 3 लाख 9 हजार 410 रुपये प्राप्त हुए। वहीं, दान पेटी से 41 हजार 125 रुपये की आमदनी हुई।

इस प्रकार जुलाई माह में कुल आय 3 लाख 50 हजार 535 रुपये रही। इसमें से 96 हजार 175 रुपये खर्च किए गए। इसके बाद जुलाई माह की शेष राशि 2 लाख 54 हजार 360 रुपये रही।

कमेटी द्वारा सार्वजनिक किए गए विवरण में जून माह की पूर्व में बताई गई जमा राशि 8 लाख 96 हजार 145 रुपये को सम्मिलित करते हुए कुल जमा राशि 11 लाख 50 हजार 505 रुपये बताई गई है।

इसी प्रकार, सावन माह में पड़ने वाले अगस्त 2026 के लेखा-जोखा के अनुसार, श्रद्धालुओं से कुल 20 हजार 150 रुपये की आमदनी हुई। पूर्व की शेष जमा राशि को मिलाकर कुल उपलब्ध राशि 11 लाख 70 हजार 655 रुपये हो गई। अगस्त माह में 2 लाख 95 हजार 500 रुपये खर्च किए गए। इसके बाद शेष 8 लाख 75 हजार 155 रुपये कमेटी के पास सुरक्षित जमा बताए गए हैं।

श्रद्धालुओं और दानदाताओं के प्रति जताया आभार

कमेटी के कोषाध्यक्ष लालू प्रसाद बरनवाल ने सभी श्रद्धालुओं एवं दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बाबा झुमराज के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था, विश्वास और समर्पण के कारण मंदिर के विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है। मंदिर के उत्थान में सभी का सहयोग महत्वपूर्ण है।

उन्होंने यह भी बताया कि कार्तिक मास की समाप्ति तक मंदिर परिसर में बकरे की बलि चढ़ाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। हालांकि, आम श्रद्धालुओं के लिए पूजा-पाठ एवं दर्शन को लेकर बाबा का दरबार पूर्व की भांति खुला हुआ है।

पूर्व कमेटी का ऑडिट अपडेट नहीं होने से हो रही देरी : सचिव

कमेटी के सचिव राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व की कमेटी द्वारा अब तक हिसाब-किताब का ऑडिट अपडेट नहीं किए जाने के कारण वर्तमान कमेटी को आय-व्यय का विस्तृत ब्योरा तैयार करने में विलंब हो रहा है।

वहीं, कमेटी के उपाध्यक्ष आशीष बरनवाल ने मंदिर के विकास कार्यों में सहयोग देने वाले श्रद्धालुओं, दानदाताओं एवं सेवा कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी से मंदिर के विकास एवं व्यवस्था को बेहतर बनाने में इसी प्रकार सहयोग करते रहने की अपील की।

मंदिर कमेटी द्वारा नियमित रूप से आय-व्यय का ब्योरा सार्वजनिक किया जाना धार्मिक संस्थानों में पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

Check Also
Close