[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
टॉप न्यूज़देशपश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

बॉर्डर पर नो मैन्स लैंड से हटेगा अतिक्रमण, दी गयी नोटिस 

बेतिया मैनाटांड संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: प्रखंड अंतर्गत भंगहा में इंडो-नेपाल बॉर्डर पर नो मैन्स लैंड से अतिक्रमण हटेगा। इसको लेकर अंचल प्रशासन और एस‌एसबी ने रणनीति तैयार कर ली है।

अतिक्रमणकारियों को प्रशासन समझायेगा कि वे स्वत: अतिक्रमण हटा ले। समझाने पर भी अतिक्रमण नहीं हटाया तो उनके खिलाफ सख्ती होगी।

अतिक्रमण हटाने को लेकर शनिवार को सीओ आशीष आनंद और नगरदेही एस‌एसबी के असिस्टेंट कमांडेंट निर्मल चकमा ने भंगहा में नो मैंस लैंड पर हुये अतिक्रमण का जायजा लिया।

सीओ ने बताया कि मैन्स लैंड पर खेती योग्य भूमि और झोपड़ी या फिर मकान हो उसकी सुची तैयार कर कागजातों की जांचोपरात अतिक्रमणमुक्त करने का निर्देश दिया गया है।

अतिक्रमण कारियों को नोटिस दे दिया गया है।तय समय के अंदर अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो प्रशासन अतिक्रमण कारियों के विरुद्ध सख्ती से निपटेगा।

सीओ ने बताया कि हर हाल में नो मैंस लैंड अतिक्रमण मुक्त होगा।भंगहा के अलावे इनरवा,खमिहा,भेड़िहरवा आदि सीमावर्ती क्षेत्रों में भी नो मैंस लैंड से अतिक्रमण हटाने की मुहिम शुरू की जायेगी।

अंचल प्रशासन के इस सख्ती से अतिक्रमण कारियों में हड़कंप की स्थिति है। उल्लेखनीय है कि नो मैंस लैंड पर बहुत दिनों से झोपड़ी आदि बनाकर कर अतिक्रमण किया गया है। वहीं नो मैंस लैंड को खेती भी की जा रही है।

Check Also
Close