[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानितभारत से मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में छिपाकर लाए जा रहे 30 लाख रुपये बरामद, गौर में 14.64 लाख नकद भी जब्त
पटनाबिहारराज्य

दो दिवसीय हरियाली महोत्सव का शुभारंभ, स्थानीय कला और हस्तनिर्मित वस्तुओं को मिलेगा बढ़ावा

बिहार राज्य संवाददाता बीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

पटना : शिल्पिन द्वारा दो दिवसीय हरियाली महोत्सव का शुभारंभ पाटलिपुत्रा स्थित क्लू कैफे में किया गया। इस महोत्सव का शुभारंभ सिक्किम एवं मेघालय के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद,

पटना की मेयर सीता साहू, रुबन हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. सत्यजीत सिंह, चेतना समिति की संस्थापिका निशा मदन झा, भाजपा बिहार प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार, शिल्पिन की संस्थापिका रम्भा झा व एडुडोर के निदेशक प्रेम ओझा के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित आगत अतिथियों ने कार्यक्रम आयोजकों को इस बेहतरीन आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।

मुख्य अतिथि ने कहा कि उद्यमिता के क्षेत्र में बिहार निरंतर विकास कर रहा है। उन्होंने लोगों को पर्यावरण संरक्षण के फायदों के बारे में बताया साथ ही सभी लोगों को पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित किया।

शिल्पिन की संस्थापिका रम्भा झा ने कहा कि पटना में 14 एवं 15 सितम्बर को दो दिवसीय हरियाली महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

यह महोत्सव एक ऐसा मंच है जहां 15 से अधिक स्टॉल्स के माध्यम से स्थानीय कला, हस्तशिल्प, हैंडलूम, हस्तनिर्मित खिलौने, चुड़ी, होम डेकोर, घर का बना पापड़ – अचार जैसी वस्तुओं को प्रदर्शित किया जा रहा है।

साथ ही आगंतुकों के लिए पटना के विभिन्न हॉस्पिटलों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया है।

एडुडोर के निदेशक प्रेम ओझा ने कहा कि इस महोत्सव का उद्देश्य न केवल स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को प्रोत्साहित करना है बल्कि समाज में पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास की भावना को भी बढ़ावा देना है।

उन्होंने लोगों से इस महोत्सव में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होकर इसका लाभ उठाने की अपील की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में राजीव रंजन, चंदन कुमार, करनाल, साक्षी उपाध्याय, सुमित सिंह, डॉ. प्रशांत आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Check Also
Close