[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर एनडीए समर्थकों ने पटाखे फोड़कर एवं मिठाईयां बांटकर मनाई खुशियांअरवल पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट सहित हत्या के साथ दर्जन से अधिक कांडों के इनामी कुख्यात अपराधी गिरफ्तार मोतिहारी: VWDCS से संबंधित विधिक जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजनबिहार प्रदेश सचिव जेडीयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के नेता संजय चंद्रवंशी उर्फ भोला जी के जन्मदिन पर बाधाओं के लगा होड़..मोतिहारी के गांधी ऑडिटोरियम के कैंपस में शुरू हुआ 18 अप्रैल तक के लिए रक्षा उपकरणों का मॉडल प्रदर्शनीफिर एक बेटी को रेप कर मार दिया गया: रामबली सिंह यादव, पूर्व विधायक घोसीअरवल सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा का कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु व्यापक तैयारीभारत रत्न डॉ॰ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती समारोह का भव्य आयोजनजन सुराज के अरवल कर्पूरी मंच प्रभारी बने वीरेंद्र चंद्रवंशीगिद्धौर के अपराजिता आवासीय विद्यालय के युवा स्मार्ट निर्देशक आशीष सिन्हा एवं स्कूल टीम के साथ बच्चों ने मनाई अंबेडकर जयंती
पश्चिमी चम्पारणबिहारभाषा

मर्जदवा लक्ष्मीपुर मुख्य पथ में लगे जल जमाव से हो रही परेशानी, लोगों में आक्रोश

बेतिया मैनाटांड संवाददाता अक्षय आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: प्रखंड अंतर्गत मर्जदवा लक्ष्मीपुर मुख्य पथ में लक्ष्मीपुर गांव के पास हमेशा लगे जल जमाव से लोगों को काफी परेशानी हो रही है ।जल जमाव से हो रही परेशानी को दूर करने में नहीं संवेदक और नहींअप जनप्रतिनिधि अपनी जहमत उठा रहे हैं ।जिससे लोगों में काफी आक्रोश है।

L pl lo llआक्रोश व्यक्त करते हुए समाज सेवी हरीष कुशवाहा,प्रभु प्रसाद, मदन यादव , जुनैद आलम,मदन लाल केशरी, सुजीत यादव, रामाशीष गुप्ता, उमाशंकर यादव, बहादुर आलम, प्रदीप सिंह, अरुण कुमार आदि ने बताया कि मर्जदवा लक्ष्मीपुर मुख्य पथ में मर्जदवा गांव में हमेशा जल जमाव लगा रहता है

।सड़क को संवेदक ने इस कदर बनाया है कि बरसात का पानी हमेशा सड़ख पर ही एक से दो डेढ़ फीट में जमा रहता है ।जल जमाव से आने जाने वाले राहगीरों सहित मर्जदवा , लक्ष्मीपुर आदि गांव के लोगों को भी काफी परेशानी हो रही है। जबकि उक्त मुख्य पथ से अनुमंडल और जिला मुख्यालय प्रतिदिन लोगों का आना-जाना लगा रहता है ।सड़क में एक से डेढ़ फीट हुए जल जमाव से आए दिन दुर्घटना होते रहती है ।अनजान लोग उसे चल जमाव में गिरकर चोटिल हो जाते हैं ।स्कूली बच्चे और महिलाओं को तो और परेशानी उठानी पड़ती है।ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर लगे जल जमाव और जर्जर सड़क को दूर करने में सड़क के ठेकेदार और जनप्रतिनिधि अपनी कोई जिम्मेदारी निभा रहे हैं ।ग्रामीणों ने बताया कि ससमय अगर सड़क को दुरुस्त कर जल जमाव दूर नहीं किया गया तो हम सभी ग्रामीण आंदोलन पर बाध्य होंगे।

Check Also
Close