[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
Crime Newsउत्‍तर प्रदेशराज्य

3 माह बाद हुआ निर्जला हत्या कांड का खुलासा

चन्दौली संवाददाता लक्ष्मीकांत विश्वकर्मा कि रिपोर्ट

नौगढ़। थाना क्षेत्र के विनायकपुर गांव से सटे जंगल में हत्या कर फेंका गया नाबालिग किशोरी का शव बरामद होने के 03 माह बाद हत्यारों को थाना क्षेत्र के सेमरा पुलिया के समीप से गिरफ्तार कर पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई किया है।
प्रेम प्रसंग की कहानी को उजागर होने के भय से मृतका की बड़ी मां रीना देवी पत्नी चन्द्रिका निवासिनी ग्राम मलेवर (कठार बस्ती) की साजिश पर उसके प्रेमी राजनाथ पुत्र नखड़ू निवासी ग्राम विनायकपुर ने मृतका का लैगिज से गला घोटकर 16/17 जून की रात में मौत के घाट उतार कर के शव को जंगल में फेंका था।

अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन अनिल कुमार यादव ने मंगलवार को नौगढ थाने में हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि हत्यारोपी अभियुक्तों को नौगढ थाना पुलिस ने सेमरा पुलिया के समीप से गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई किया है।
मृतका की बड़ी मां रीना देवी का विनायकपुर गांव के राजनाथ वनवासी पुत्र नखड़ू के साथ काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
जिसकी जानकारी मृतका को थी।
मृतका बोलने में प्रखर थी। जिससे उसकी बड़ी मां को भय था कि कहीं प्रेम प्रसंग की कहानी को उजागर न कर दे।
रीना देवी ने अपने प्रेमी राजनाथ वनवासी के साथ साजिश रच कर घटना की रात विनायकपुर गांव में आयी बारात में मृतका को रात्रि में नाच दिखाने के लिए अपने साथ विनायकपुर गांव में लेकर के गयी थी। अर्धरात्रि में मृतका समीप में खड़ा टैंकर का पानी पानी पीने के लिए गयी थी।

मौका पाकर राजनाथ वनवासी ने उसे जबरदस्ती पकड़ कर लगभग 100 मीटर दूर सीताराम के खेत में ले जाकर उसके लैगिज से गला घोटकर के मौत के घाट उतार कर शव को करीब 200 मीटर दूर विनायकपुर गांव से सटे जंगल में जमुना चौकीदार की झोपड़ी के बाहर फेंक दिया।
घटना को दूसरा रूप देने के लिए मृतका के पहने गए कपड़ों को अस्त व्यस्त करके रीना को फोन पर जानकारी देकर घर जाने को कहा।
शव बरामद होने के बाद नौगढ थाना पुलिस ने मु.अ.सं.64/24 धारा 302/120 बी भा.द.वि. बनाम अज्ञात अभियोग दर्ज कर हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए सर्विलांस एस ओ जी क्राइम ब्रांच व थाना की टीमें गठित कर जांच पड़ताल किया जा रहा था।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे थानाध्यक्ष कृपेन्द्र प्रताप सिंह कां. संदीप यादव कां. विशाल यादव
म.कां.अंजू शामिल रहे।

Check Also
Close