[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

जमुई जिले के प्रतिष्ठित विद्यालय ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के चेयरमैन, निर्देशक डॉ मनोज सिन्हा बने, नेशनल ह्यूमन राइट्स के प्रमंडल अध्यक्षहर वर्ष की भॉति इस वर्ष भी मकर संक्रांति के मौके पर आयोजित होगी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजनजमुई सांसद अरुण भारती द्वारा मकर संक्रांति मिलन समारोह का आयोजन, पुर्व एमएलसी संजय प्रसाद हुए शामिल स्वामी विवेकानंद जी के जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन सीतामढ़ी डीएम के अध्यक्षता में हुआ विभागीय विकास एवं समन्वय समिति की बैठक डाक अधीक्षक अर्चना कुमारी ने की डाक महामेला का उद्घाटन, दिया संदेशपताही प्रखंड के पदुमकेर का ऐतिहासिक घोड़दौड़ पोखर बनेगा नया पर्यटन केंद्र, गाद निकालने व गहराई बढ़ाने का काम हुआ शुरूशराब के नशे में पांच अभियुक्त गिरफ्तार, रामगढ़ पुलिस ने भेजा जेलसोनो पुलिस की बड़ी कार्रवाई मैजिक वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तारआगामी फरवरी माह के पहले सप्ताह में ही तेजगति से बरनार जलाशय परियोजना का कार्य होगा शुरू
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

धूमधाम से की गयी विश्वकर्मा बाबा की पूजा, श्रद्धालुओं में रहा उत्साह

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटांड़: देवलोक के सर्वश्रेष्ठ अभियंता कहे जाने वाले भगवान विश्वकर्मा की पूजा पूरे प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ की गयी।

भक्ति और श्रद्धा के साथ पावर ग्रिड, गैरेजों और वाहन मालिकों के यहां बाबा विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना की गयी।

केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दूबे ने मैनाटाड़ में बाबा विश्वकर्मा की पूजा अर्चना भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ किया।गैरेजों में खासकर पूजा के विशेष इंतजाम किए गये थे। पूजा स्थल और पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था।

वैदिक मंत्रोच्चारण से विश्वकर्मा पूजा की गूंज पूरे वातावरण में सुनाई देती रही। कहीं जागरण तो कहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोग झूमते रहे।

पूजा को सफल बनाने में जेई सुशील कुमार, लक्ष्मण प्रसाद,जागेश्वर विश्वकर्मा, अनिल पटेल, कमलेश कुमार, सुनील पटेल, गणेश पटेल सचीन कुमार, अभिमन्यु कुमार, डॉ शशांक भारद्वाज, नेसार अंसारी, डॉ संदेश कुमार,आदिल कुमार आदि लोग सक्रिय रहें।

बुधवार को बाबा अश्रूपूरित नेत्रों के बीच तलाब, पोखरा , नदी में बाबा विश्वकर्मा की मूर्ति को विसर्जित किया गया। वहीं विसजर्न को लेकर पुलिस सजग रहीं।

Check Also
Close