[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
पटनाबिहारराज्य

पूर्वी क्षेत्र-I मुख्यालय में हुआ स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े का शुभारंभ

बिहार राज्य संवाददाता बीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

पटना। केंद्र सरकार के दिशा निर्देशों के आलोक में एनटीपीसी पूर्वी क्षेत्र-I मुख्यालय के नालंदा सभागार में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2024 तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े का शुभारंभ किया गया।

इस कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (पूर्व-I), सुदीप नाग द्वारा सभी कर्मचारियों-अधिकारीयों को शपथ दिला कर किया गया।

शपथ के पश्चात, श्री नाग ने अपने संबोधन में उपस्थित सभी कर्मचारियों को अपने दैनिक कार्यकलापों में स्वच्छता को निरंतर अपनाने के साथ-साथ अपने आस-पास के परिवेश को साफ-सुथरा बनाये रखने के लिये हमेशा प्रयत्नशील रहने के लिए आहवाहन किया।

इस पखवाड़े के दौरान कर्मचारियो व उनके परिजनों में साफ-सफाई के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से निबंध, टॉक-शो, स्लोगन, नुक्कड़-नाटक आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।

इस दौरान रामनाथ पुजारी, मुख्य महाप्रबन्धक (प्रचालन सेवाएँ) अनिल कुमार चावला, क्षेत्रीय मानव संसाधन प्रमुख, मनीष जैन अपर महाप्रबन्धक (वाणिज्य), अरूपम विश्वास अपर महाप्रबन्धक (तकनीकी सेवाएँ), विश्वनाथ चन्दन वरिष्ठ प्रबंधक (जनसंपर्क) सहित क्षेत्रीय कार्यालय के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Check Also
Close