[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
बिहारराज्यवैशाली

वैशाली डीएम का जनता दरबार पहुँचे 63 फरियादी

वैशाली संवाददाता प्रभंजन कुमार की रिपोर्ट 

हाजीपुर: शुक्रवार को वैशाली डीएम की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया।

जिसमें जिलाधिकारी ने जनता की शिकायत और समस्यायें सुनीं तथा जाँच और उचित कार्यवाही का भरोसा दिया।

जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 63 आवेदकों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर अपनी समस्या उन्हें बतायी।

डीएम ने परिवादियों से मुलाकात कर सबकी बातों को सुना और संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को इसका शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश देते हुए कहा कि जल्द से जल्द मामलों की जांच कर प्रतिवेदन कार्यालय को उपलब्ध करायें।

भगवानपुर ब्लॉक से आयी पूजा कुमारी ने बताया कि जनवितरण प्रणाली की दुकान खोलने के लिए 2018 में निकाले गये विज्ञापन के अनुसार उनका चयन हुआ था। उन्हें पीओएस मशीन तो मिल गई परंतु खाधान्न आवंटन अब तक नहीं हुआ।

उन्होंने प्रखंड आपूर्ति कार्यालय में कई बार आवेदन दिया परंतु कोई लाभ नहीं हुआ। डीएम ने संबंधित पदाधिकारी को फोन कर फटकार लगाते हुए समहारणालय में आ के मिलने को कहा। साथ ही

तुरंत जिला आपूर्ति पदाधिकारी को बुला कर उन्होंने इसका समाधान करने को कहा।

 बिदूपुर प्रखंड से आये हुए नंदन कुमार ने बताया कि जमीनी विवाद के कारण पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है। इस मामले में डीएम ने सीओ और डीपीआरओ को जाँच करने का निर्देश दिया।

जन्दहा की संगीता देवी राशन कार्ड नहीं बन पाने के कारण परेशान थीं और अपनी समस्या के निवारण हेतु जिलाधिकारी के जानता दरबार में आयी थीं।

सुनीता कुमारी जो सदर अस्पताल में परिचारिका के पद पर नियुक्त हुई हैं उन्होंने अपनी समस्या बतायी की कार्यस्थल पर उन्हें हटाने की साजिश रची जा रही है।

उन्होंने अस्पताल के डॉ चंदन कुमार सिंह पर आरोप लगाया कि एसएनएलयू से हटाने के लिये वो साजिश कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने एसडीएम हाजीपुर को स्वयं जाँच के लिये कहा।

हाजीपुर के वासुदेव चौधरी दाखिल ख़ारिज के संबंध में आवेदन ले के आये थे जिसके समाधान के लिये डीएम ने सीओ और डीसीएलआर हाजीपुर को निर्देशित किया।

अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश के साथ ही डीएम ने पूर्व में दिये गये आदेशों का फॉलो अप भी अधिकारियों से माँगा।

Check Also
Close