[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

नई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिल
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

मानपुर हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में लटका रहा ताला, इलाज कराने आये मरीज बैरंग लौटे

बेतिया मैनाटांड संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: प्रखंड के अंतिम छोर पर अवस्थित मानपुर में संचालित हो रहे हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर शनिवार को ताला लटका रहा। वही कड़ी धूप में इलाज कराने आये मरीजों को बैरंग लौटना पड़ा।

इलाज कराने आये ग्रामीण शिव पूजन महतो ने बताया कि वे शुक्रवार को करीब एक बजे इलाज कराने आया थे, लेकिन अस्पताल नहीं खुला होने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा।वही शनिवार को भी 10:00 बजे से वे बैठे है,लेकिन अस्पताल बंद है।सभी कर्मी गायब है।

हालांकि ग्रामीण शेख अबुलैश ,चंपा देवी बिंघांतिनी देवी, भूपेंद्र शाह, अमित कुमार, दीपक कुमार आदि ने बताया कि शुक्रवार के 12:00 से ही हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर बंद है। जिसे इलाज कराने आ रहे मरीजों को वापस लौटना पड़ा। आपको बताते चले इस हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर एक सीएचओ, दो एएनएम और एक परिचारी की नियुक्ति है। लेकिन सभी के सभी कर्मी गायब थे।

सुदूर क्षेत्र होने के कारण स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी जांच करने केंद्र पर नहीं पहुंचते हैं।जिससे कर्मी उदासीन रहते है। सरकार जहां गरीबों के इलाज के लिए हर संभव कृत संकल्पित है ,वही इसका उल्टा मैनाटाड़ प्रखंड क्षेत्र के हेल्थ वेलनेस सेंटर और उप स्वास्थ्य केंद्रों पर देखने को मिल रहा है।

हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर को बंद कर सभी कर्मियों का गायब हो जाना उनकी घोर लापरवाही को दर्शाता है। वहीं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर विजय कुमार चौधरी से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि ड्यूटी में कोताही बरतने वाले कर्मियों पर कारवाई तय है । मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाये जाने पर संबंधित कर्मीयो पर कार्रवाई तय है।

Check Also
Close