[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
टॉप न्यूज़बिहारराज्यरोहतास

अवर प्रमंडल बिक्रमगंज अंतर्गत 30 नवंबर तक सभी सरकारी कार्यालयों मे लगेंगे प्रीपेड मीटर

रोहतास संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

बिक्रमगंज( रोहतास): स्मार्ट प्रीपेड मीटर का अधिष्ठापन राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। राज्य सरकार द्वारा सभी उपभोक्ताओं के वर्तमान मीटर को स्मार्ट प्रीपेड मीटर से बदलने का निर्णय लिया गया है।

इसके आलोक में वर्तमान में पूरे बिहार में एजेंसी का चुनाव करते हुए स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का कार्य मिशन मोड में कराया जा रहा है। विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल बिक्रमगंज अंतर्गत 11037 तथा पूरे बिहार मे अबतक लगभग 50 लाख स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाये जा चुके हैं।

सहायक विद्युत अभियंता बिक्रमगंज राज कुमार के द्वारा बताया गया की ऊर्जा विभाग बिहार सरकार के संकल्प संख्या 02 दिनांक 24.07.2024 द्वारा निर्णय लिया गया कि उक्त स्वीकृत योजना के अंतर्गत राज्य सरकार के कार्यालयों एवं सरकारी उपक्रम के कार्यालयों में उच्च प्राथमिकता के आधार पर स्मार्ट प्रीपेड मीटर अधिष्ठापित किये जायें।

राज्य सरकार के कार्यालयों एवं सरकारी उपक्रम के कार्यालयों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर के अधिष्ठापन से आम उपभोक्ताओं पर भी इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा एवं उनके यहाँ स्मार्ट प्रीपेड मीटर के अधिष्ठापन में गति आएगी।

मुख्य सचिव महोदय द्वारा सभी जिलों के जिलाधिकारियों के साथ बैठक मे यह निर्देश दिया गया है कि सभी सरकारी कार्यालयों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर के अधिष्ठापन का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर 30 नवम्बर तक पूरा करा लिया जाए।

Check Also
Close