[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

स्व पंडित रामरूप तिवारी के जन्मउत्सव पर महिला फुटबॉल मैच का किया गया आयोजनरामगढ़–कैमूर दही-चूड़ा समागम बना सामाजिक बदलाव की मिसालनगर परिषद् नोखा में खुले में शौच पर सख्ती, स्वच्छता को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति लागूझारखंड के गोड्डा में सासाराम के जुडिसियल मजिस्ट्रेट संतोष कुमार साहू की पत्नी को बदमाशों ने मारी गोली20 लिटर विदेशी शराब से भरा टोटो वाहन की जप्ति के साथ दो तस्करों को बटिया पुलिस ने किया गिरफ्तार पूर्वी चंपारण में अंतर्राज्यीय साइबर ठगी गिरोह का हुआ भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार21 जनवरी तक चलेगा फार्मर रजिस्ट्रेशन महाअभियान, दावथ अंचलाधिकारी सौरभ कुमार ने दी जानकारीस्थानीय विधायक आलोक सिंह के कर कमलो द्वारा जमसोना पैक्स राइस मिल का हुआ उद्घाटन17 से 21 जनवरी तक चलेगा फार्मर रजिस्ट्रेशन महा अभियानसांसद अरुण भारती जमुई की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक संपन्न
बिहारराज्यवैशाली

अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखें, सफाई में सहयोग करें: डीएम

वैशाली संवाददाता प्रभंजन कुमार की रिपोर्ट 

  • स्वच्छता के प्रति जागरूकता को लेकर जिला प्रशासन ने आयोजित किया मैराथन दौड़
  •  विजेताओं को मिलेगा 2 अक्टूबर को ट्रॉफी 

हाजीपुर: स्वच्छता ही सेवा महाअभियान के तहत आज समाहरणालय परिसर से मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।

जिसमें जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा और पुलिस अधीक्षक श्री हर किशोर राय के साथ कई जिला स्तरीय पदाधिकारी, कर्मी तथा सैकड़ो युवाओं ने भाग लिया।

यह दौड़ सुबह 8:00 बजे समाहरणालय परिसर से शुरू होकर गांधी चौक, त्रिमूर्ति चौक, डाक बंगला रोड होते हुए अनवरपुर चौक तक गया और फिर वहां से वापस समाहरणालय परिसर में आकर समाप्त हुआ।

 इसमें पदाधिकारी के साथ कई खिलाड़ी, नेहरू युवा केंद्र और स्काउट एंड गाइड के वॉलिंटियर्स तथा सैकड़ो की संख्या में आम नागरिकों ने भाग लिया।

 इस दौड़ में राहुल कुमार प्रथम आए। द्वितीय स्थान पर मोहम्मद नजीर रहे और तृतीय स्थान पर ऋषि कुमार पांडेय आए।

 विजेताओंको को 2 अक्टूबर को आयोजित समापन समारोह में ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।

 स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को हुई है, जो महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर तक चलेगा। इस अभियान के तहत विभिन्न स्वच्छता गतिविधियों, स्वास्थ्य शिविर आदि का आयोजन किया जा रहा है।

 मैराथन दौड़ में अपर समाहर्ता विनोद कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त शम्स जावेद अंसारी, जिला जन संपर्क पदाधिकारी नीरज, श्रम अधीक्षक शशि सक्सेना, पुलिस उपाधीक्षक अबू जफर इमाम, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद सुशील कुमार के साथ कई पदाधिकारी और कर्मी मौजूद थे।

जिला पदाधिकारी ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और शहर को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित करना है।

उन्होंने शहर के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखें और स्वच्छता पखवाड़े के बाद भी नियमित रूप से सफाई में सहयोग करें।

Check Also
Close