[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

आपसी विवाद में युवक को कुदाल से सर पर मार किया घायल, स्थिति नाजुक

बेतिया मैनाटांड संवाददाता अक्षय कुमार की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: इनरवा थाना क्षेत्र के सि़हासनी गांव से सटे माई स्थान परिसर में साफ सफाई को लेकर हुये विवाद में सोलह वर्षीय युवक को तीन युवकों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।घटना गुरुवार के शाम पांच बजे का है।घायल युवक सिंहासनी के मनाई यादव का पुत्र कुंदन कुमार बताया जाता है।

वहीं सूचना मिलते ही इनरवा थानाध्यक्ष बसंत कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की बावत जानकारी ली।साथ ही छापेमारी कर कुदाल से कुंदन कुमार को मारकर गंभीर रूप से घायल कर देने के मामले में नीतीश कुमार और गुड्डू कुमार को हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि एक और युवक की तालाश की जा रही है।

साथ ही मारपीट में प्रत्युत्त कुदाल‌ की भी खोज की जा रही है। वहीं प्रभारी डॉ विजय कुमार चौधरी ने बताया कि घायल कुंदन कुमार के सर में क‌ई जगह कट गये है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। कुंदन कुमार की स्थिति चिंताजनक है।

जानकारी के अनुसार सि़हासनी के चार युवक सिंहासिनी माई स्थान के समीप नवरात्र को लेकर साफ सफाई में लगे थे। उसी दौरान कहासुनी को लेकर मारपीट हो गयी। मारपीट में कुदाल से कुंदन कुमार के सर पर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।

Check Also
Close