[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

दिवाली की रात खेत में दफनाई गई 15 वर्षीय किशोरी की लाश, भाई गिरफ्तार; करीब 16 लोगों की संलिप्तता आई सामनेछठ पर्व को लेकर यात्रियों को उनके घर तक पंहुचाने को रेलवे है तत्पर।सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजहमाहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावक
बिहारराज्यवैशाली

दीया जला कर दिया स्वच्छता का संदेश, रौशन हो उठा समाहरणालय परिसर

वैशाली संवाददाता प्रभंजन कुमार की रिपोर्ट 

हाजीपुर, शाम समाहरणालय परिसर दीए की रोशनी से जगमग हो उठा। स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं के द्वारा दीप प्रज्वलित कर स्वच्छता का संदेश दिया गया।

बाल विकास परियोजना हाजीपुर सदर, हाजीपुर ग्रामीण, लालगंज एवं बिदुपुर की सेविका एवं महिला पर्यवेक्षिका के द्वारा दीप प्रज्वलित कराया गया।

अपर समाहर्ता बिनोद कुमार सिंह द्वारा दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य जन जन तक स्वच्छता का संदेश देना, अपना घर, कार्यालय एवं आसपास की सफाई रखना, सामाजिक जगहो की साफ सफाई रखना है।

कचरे को यत्र-तत्र ना फेंकना, कूड़े को कूड़ेदान में ही डालना, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करना गंदगी नहीं फैलाना आदि है।

इस अवसर पर जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस), डायरेक्टर ,डीआरडीए, एपीओ , जिला युवा पदाधिकारी, नेहरू युवा केंद्र, आईसीडीएस के जिला समन्वयक, वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक तथा कर अन्य पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे।

Check Also
Close