[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

सामुदायिक शौचालय में लगा है ताला, लोगों को हो रही परेशानी

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित लाखों रुपये की लागत से बने सामुदायिक शौचालय अनुपयोगी बना हुआ है।

अनुपयोगी क्यों ना हो, क्योंकि सामुदायिक शौचालय के सभी छह सीटों के कमरें में ताला जो मार दिया गया है ।जिससे प्रखंड कार्यालय आने वाले लोगों को शौच आदि क्रियाओं के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।

खासकर जो महिलायें,किशोर, किशोरियां प्रखंड कार्यालय, पोस्ट ऑफिस या आधार कार्ड बनवाने आ रहे हैं, उन्हें खास मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

मजबूरी में लोगों को खुले में जाना पड़ रहा है ।सवाल उठता है कि आखिर में प्रखंड कार्यालय के परिसर स्थित लाखों लाख की लागत से दो-दो सामुदायिक शौचालय बना है। लेकिन विडंबना यह है कि दोनों सामुदायिक शौचालय में ताले लगे रहते हैं।

प्रबुद्ध लोगों को कहना है कि जब उक्त सामुदायिक शौचालय का उपयोग नहीं करना है तो आखिर में सरकारी राशि का दुरुपयोग क्यों किया गया। इस दुरुपयोग ही कहेंगे कि जब लाखों की लागत से बने सामुदायिक शौचालय का उपयोग नहीं हो रहा है।

ऐसी बात नहीं है कि अधिकारियों की नजर ताले लगे सामुदायिक शौचालय पर नहीं जाती है फिर भी अधिकारियों के द्वारा ताला को खुलवाने की जहमत नहीं उठाई जा रही है ।

वहीं लोगों ने जिला पदाधिकारी से हस्तक्षेप कर सामुदायिक शौचालय में लगे ताला को खुलवाने की मांग की है ताकि जनहित में लोगों को सहूलियत मिल सके।

Check Also
Close