[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

जमुई जिले के प्रतिष्ठित विद्यालय ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के चेयरमैन, निर्देशक डॉ मनोज सिन्हा बने, नेशनल ह्यूमन राइट्स के प्रमंडल अध्यक्षहर वर्ष की भॉति इस वर्ष भी मकर संक्रांति के मौके पर आयोजित होगी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजनजमुई सांसद अरुण भारती द्वारा मकर संक्रांति मिलन समारोह का आयोजन, पुर्व एमएलसी संजय प्रसाद हुए शामिल स्वामी विवेकानंद जी के जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन सीतामढ़ी डीएम के अध्यक्षता में हुआ विभागीय विकास एवं समन्वय समिति की बैठक डाक अधीक्षक अर्चना कुमारी ने की डाक महामेला का उद्घाटन, दिया संदेशपताही प्रखंड के पदुमकेर का ऐतिहासिक घोड़दौड़ पोखर बनेगा नया पर्यटन केंद्र, गाद निकालने व गहराई बढ़ाने का काम हुआ शुरूशराब के नशे में पांच अभियुक्त गिरफ्तार, रामगढ़ पुलिस ने भेजा जेलसोनो पुलिस की बड़ी कार्रवाई मैजिक वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तारआगामी फरवरी माह के पहले सप्ताह में ही तेजगति से बरनार जलाशय परियोजना का कार्य होगा शुरू
अरवलबिहारराज्य

कुर्था प्रखंड मुख्यालय पर भाकपा – माले का विशाल धरना प्रदर्शन

भाजपा - जदयू की सरकार अपनी वायदा को निभाये:– कॉ.महानंद

  • सरकार सभी गरीब भूमिहीनों को पक्का मकान एवं पांच डिसमिल जमीन दे:- अवधेश यादव
  • हक दो – वादा निभाओ के तहत भाकपा – माले का

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

कुर्था प्रखण्ड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया,जिसमें जनता की भागेदारी लगभग 3 हजार से ज्यादा थी।

भीड़ को देखते हुए कुर्था प्रखण्ड विकाश पदाधिकारी मिशा कुमारी एवं अंचलाधिकारी रितिका कृष्णा दोनों भाग खड़ी हुई।

इस महा धरना – प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाकपा माले के अरवल विधायक कॉ. महानंद सिंह ने कहा कि भाजपा-जदयू की सरकार को अपने वायदे निभाना होगा।

सरकार ने 6 हजार से कम आमदनी वालों को लघु उद्यमी योजना के तहत 2 लाख रु अनुदान देने का वादा पूरा करना होगा।

नीतीश – मोदी अपने वायदा से मुकर रही है,लगभग 6 से 7 महीना होनेें के बाद भी बेरोजगार महिला वे पुरुष को 2 लाख रु नहीं दे रहें है,ये भी मोदी जी जैसे जुमला ही लगता है रह जायेगा।

डबल इंजन की सरकार में अप्सरो का अप्सरशाही इतना चरम पर है की पैसा लेकर जमीन किसी और का और कब्जा किसी और को करवा दे रहें हैं।

पदाधिकारी पैसे वालो के पक्ष में खड़ा होकर गरीबों को जमीन पर कब्जा दिलाती है ये देखने को कुर्था में मिला हैं ये चलने वाली नहीं है जनता पहले भी लड़ के हक ली है और आगे भी लड़ के ले गी और इसकी अगुआई भाकपा – माले करेगी।

धरना को संबोधित करते हुए भाकपा – माले के प्रखण्ड सचिव कॉ.अवधेश यादव ने कहा कि जितने भी गरीब- भूमिहीन आहार, पोखर, पिंड, रोड़ के किनारे गरमजरुआ जमीन पर बसे हुए हैं ओ सभी गरीब भूमिहीनो को बासगीत पर्चा एवं पक्का मकान देने की गारन्टी करना होगा,तथा 5 डिसमिस जमीन देना होगा ।

कार्यक्रम की नेतृत्व महेश यादव, विशु यादव, सुरेंद्र यादव,सतेंद्र दास,आशा देवी,रबिन्द्र यादव आदि कर रहे थे।सभा की अध्यक्षता कॉ.कारू मांझी किये।

भवदीय

अवधेश यादव

भाकपा – माले प्रखण्ड सचिव, कुर्था

Check Also
Close