[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
Crime Newsपश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

मानपुर पुलिस ने बोलेरो से ले जा रहे भारी मात्रा में मादक पदार्थ सहित तीन तस्करों को किया गिरफ्तार

बेतिया मैनाटांड संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटांड़: मानपुर पुलिस ने बोलेरो में में छिपाकर ले जा रहे भारी मात्रा में गांजा और चरस के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।

साथ में एक बोलेरो और एक कार को भी जब्त किया है। मानपुर पुलिस की यह कार्रवाई थाना क्षेत्र के हरदिया मोड़ के पास रविवार की शाम की है।

एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि बताया कि पुलिस कप्तान के निर्देश पर सभी थाना के द्वारा लगातार मादक पदार्थ की जब्ती का अभियान चलाया जा रहा है।

इसी दौरान मानपुर थाना अध्यक्ष अजय कुमार चौधरी को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र की हरदिया मोड़ से दो संदिग्ध वाहन गुजर रहे रहे हैं।

तुरंत थानाध्यक्ष के नेतृत्व में दरोगा सुधीर कुमार ,जामदार यतिंद्र कुमार और थाने की पुलिस बल के टीम बनाकर सूचनार्थ जगह पर छापेमारी की गयी।छापेमारी के दौरान एक बोलेरो गाड़ी को रोका गया ।हालांकि बोलेरो चालक भागना चाहा।

लेकिन मानपुर पुलिस की सक्रियता से बोलेरो को रोककर जांच की गयी तो जांच के दौरान बोलोरो गाड़ी से 69. 61 किलोग्राम गांजा और एक किलोग्राम चरस बरामद हुआ।

साथ ही बोलेरो में बैठे बेतिया बानु छापर के मुन्ना पटेल और जगदीशपुर थाना अंतर्गत बन्हौरा निवासी रामबाबू कुमार को गिरफ्तार किया गया। वहीं गाड़ी में रखे तीन मोबाइल को भी जप्त किया गया।

पकड़े गए दोनों तस्करों के निशानदेही पर जगदीशपुर के बन्हौरा के ही अर्जुन कुमार को एक कार के सहित धर दबोचा गया। जप्त गांजा और चरस की अंतरराष्ट्रीय कीमत सैंतालीस लाख चौरासी हजार चार सौ रूपये आंकी गयी है।

वहीं थानाध्यक्ष अजय कुमार चौधरी ने बताया कि इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर पकड़े गये तीनों मादक पदार्थ के तस्करों को न्यायिक हिरासत में बेतिया भेज दिया गया है।

Check Also
Close