[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर जिलाधिकारी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपीलसूखा नशा के विरुद्ध कार्रवाई, 86 ग्राम गांजा बरामद…बिहार राज्यसभा चुनाव में एनडीए के पांचों उम्मीदवारों की शानदार जीत पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंराज्यसभा चुनाव NDA ने किया जीत का दावा, कांग्रेस विधायक ‘मिसिंग’, तेजस्वी का एकजुटता…250 वे रविवासरीय साप्ताहिक पौधारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन पूर्णिया डीएम अंशुल कुमार ने की बड़ी कार्रवाई एएनएम के साथ डांस करना डॉक्टर को पड़ गया महंगाबिहार में नया कनेक्शन बंद, ट्रांसफर रुका, सालाना सिर्फ 12 सिलेंडर की लिमिट…..अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस पर विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित, ए एस कॉलेज विक्रमगंज में हुआ सम्मान समारोहडीएम रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग द्वारा संचालित योजना की हुई समीक्षा बैठक शिव और पार्वती का प्रेम त्याग समर्पण और श्रद्धा का प्रतीक हैं:- मंजीत मनोहर मिश्रा
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

हक हकूक के लिए माले कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय में किया प्रदर्शन

बेतिया मैनाटांड संवाददाता अक्षय कुमार की रिपोर्ट

मैनाटाड़: भाकपा-माले के सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं नें हाथों में लाल झंडा लिए सरकार की तानाशाही व गरीब विरोधी नीतियों के खिलाफ आक्रोशपूर्ण मार्च करते हुए प्रखंड सह अंचल कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया।

मार्च और प्रदर्शन का नेतृत्व भाकपा माले नेता अच्छे लाल राम, सुभाषचन्द्र कुशवाहा, फरहान राजा, सीताराम राम ,लक्षमण राम ,शेख चांद, अब्दुल खैर आदि कर रहें थे।प्रदर्शन के दौरान सभा को संबोधित करते हुये अंचल सचिव अच्छेलाल राम ने कहा कि आज का यह प्रदर्शन पिछले दो महीने से चल रहें हक दो- वादा निभाओ अभियान के तहत आज 95 लाख महा-गरीब परिवारों को 2-2 लाख रुपये की सहायता राशि के लिए 72 हजार रुपया से कम का आय प्रमाण-पत्र बनाने,

भूमिहीन परिवारों को 5-5 डिसमिल आवासीय जमीन देने, सबको पक्का मकान और 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने, मनरेगा में लूट-खसोट व फर्जी निकासी पर रोक लगाने, सभी मजदूरों को 200 दिन काम व 600 रूपये दैनिक मजदूरी देने,आँगनवाड़ी व राशन-किरासन वितरण में गड़बड़ी पर रोक लगाने के सवालों पर लोग आज आये है।

उनहोंने कहा कि अब सरकार को तय करना है कि अपने खुद किया हुआ वादा पूरा करेगी या सत्ता से जायेगी। वहीं सुभाषचन्द्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश सरकार गरीबों का खून चूसने वाली स्मार्ट मीटर का फरमान अविलम्ब वापस ले। जनता से वोट लेकर अडानी के कम्पनी को मालो माल करने का खेल अब नहीं चलेगा।

वहीं फरहान राजा ने कहा कि भाजपा जदयू सरकार ने जो वादा किया वह पूरा नही कर रहीं हैं उल्टा इनके राज में दलित- महादलित, महिला को सुरक्षित नहीं है।दलितों पर लगतार हमले हो रहें हैं, इस सामंती भाजपाई सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। मौके पर माले के सैकड़ों कार्यकर्ताओं मौजूद रहें।

Check Also
Close