[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

मोतिहारी शहर के घरों से निकलने वाले नालों के पानी को साफ रखने के लिए 4 STP का निर्माण कार्य जारीकुण्डवा चैनपुर थानाध्यक्ष द्वारा आठ घंटे के अन्दर हत्या के अभियुक्त को किया गया गिरफ्तारदानापुर मण्डल अन्तर्गत रेलवे स्टेशनों की निगेहवानी, अब तीसरे नेत्र से, यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे ने उठाए बेहतरीन कदम…जमुई जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित….“जनजातीय गरिमा उत्सव 2026” के अंतर्गत “जन भागीदारी-सबसे दूर, सबसे पहले” अभियान का मोतिहारी में हुआ उद्घाटनआगामी 20 मई को दवा की सारी दुकानें रहेंगी बन्दकल 19 मई को पूर्वी चंपारण जिला के 54 पंचायत में लगेगा सहयोग शिवर, जानिए किस पंचायत से शुरू होगा पहला चरणचंदौली कोतवाली चकिया ग्राम सोनहुल के राजनाथ व दूधनाथ पुत्र स्वर्गीय सुधि राम पर अभी तक नहीं हुआ कोई कार्रवाईपूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में अरवल विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा : चाँद मलिकजमुई DFO तेजस जायसवाल ने 26 हाथियों के झुंड का सफल बचाव एवं पुनर्वास करने वाले, वन अधिकारियों, वन कर्मियों को किया सम्मानित।
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

प्रखंड स्तरीय बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक में बाल संरक्षण पर हुई चर्चा

बेतिया मैनाटांड संवाददाता अक्षय कुमार की रिपोर्ट

मैनाटाड़: शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रखंड स्तरीय बाल संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता प्रमुख सुशीला देवी ने की बैठक में बीडीओ दीपक राम, उप प्रमुख खुर्शीद आलम, बीईओ कृष्णा कुमारी, सीडीपीओ पुष्पा कुमारी, सीएचसी प्रभारी डॉ विजय कुमार चौधरी, श्रम परिवर्तन पदाधिकारी लोकेश कुमार झा ,जिला समन्वयक अमर सिंह,प्रखंड समन्वयक शुभम कुमार आदि मौजूद रहें।

बैठक में बीडीओ दीपक राम ने सामाजिक सुरक्षा योजना प्रयोजन पर चर्चा करते हुये कहा कि सभी पंचायतों में वैसे बच्चे जिनके माता पिता या कोई भी कमाऊ सदस्य जिनकी मृत्यु हो गई है उन्हे प्रयोजन योजना से जोड़ा जाये।ताकि वैसे बच्चों को उचित सहायता मिल सकें।

बीडीओ ने मौजूद सभी सदस्यों को ऐसे बच्चो तथा परिवारों को चिन्हित कर आवेदन करवाने हेतु पंचायतों में जागरूकता कार्यक्रम करने हेतु निर्देशित किया। वहीं जिला समन्वयक अमर सिंह के द्वारा बैठक में शामिल सदस्यों का समिति के उद्देश्य तथा उनकी भूमिका पर जानकारी दी गयी ।

इसके साथ ही समुदाय में बच्चो को बाल विवाह, बाल मजदूरी, बाल तस्करी इत्यादि समस्याओं से बचाने में उनकी भूमिका तथा बाल संरक्षण को लेकर बने विभिन्न ढाचो जैसे बाल कल्याण समिति के कार्य प्रणाली के बारे में बताया गया।

समुदाय के स्तर पर आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़े बच्चो तथा उनके परिवारों को चिन्हित कर उन्हें सामाजिक सुरक्षा का लाभ पहुंचा कर संभावित बाल संरक्षण के मुद्दो को कम करने में सभी की भूमिका को बताया गया। बैठक में मुखिया, विकास मित्र, समिति सदस्य आदि मौजूद रहें।

Check Also
Close