[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

दिवाली की रात खेत में दफनाई गई 15 वर्षीय किशोरी की लाश, भाई गिरफ्तार; करीब 16 लोगों की संलिप्तता आई सामनेछठ पर्व को लेकर यात्रियों को उनके घर तक पंहुचाने को रेलवे है तत्पर।सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजहमाहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावक
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

दुर्गापूजा को लेकर इनरवा में निकाला गया फ्लैग मार्च

बेतिया मैनाटांड संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: शांतिपूर्ण तरीके से दुर्गापूजा मनाने को लेकर इनरवा में शनिवार को फ्लैग मार्च निकाला गया।सीओ आशीष आनंद और इनरवा थानाध्यक्ष बसंत कुमार के नेतृत्व में पुलिस का पैदल मार्च इनरवा के विभिन्न इलाकों से गुजरा और लोगों को पूजा में शांति व भाईचारे का पैगाम दिया।

फ्लैग मार्च में इनरवा,खमिहा आदि गांवों में पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारियों ने लोगों से दुर्गापूजा में अमन व चैन का माहौल बनाये रखने तथा विधि व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस व प्रशासन को सहयोग करने की अपील की। असामाजिक तत्वों को चेतावनी पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारियों ने फ्लैग मार्च के माध्यम से दिया।

लोगों से असत्य पर सत्य की विजय के त्यौहार दशहरे को खुशीपूर्वक मनाने की अपील की और दूसरे धर्म व संप्रदाय के लोगों की भावनाओं का भी सम्मान करने की अपील की गयी।

अधिकारियों ने इस दौरान असामाजिक तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा कि पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की खलल डालने पर उनके विरुद्ध कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जायेगी। विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रशासनिक तैयारी की गयी है।

सभी चिन्हित जगहों पर पुलिसबलों व दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति होगी। फ्लैग मार्च में इनरवा पुलिस और एस‌एसबी के अधिकारी व जवना शामिल रहें।

Check Also
Close