[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

दिवाली की रात खेत में दफनाई गई 15 वर्षीय किशोरी की लाश, भाई गिरफ्तार; करीब 16 लोगों की संलिप्तता आई सामनेछठ पर्व को लेकर यात्रियों को उनके घर तक पंहुचाने को रेलवे है तत्पर।सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजहमाहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावक
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

भंगहा में लाखों रुपये मूल्य के गांजा के साथ दो तस्कर धराये

बेतिया मैनाटांड संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: भंगहा पुलिस ने नेपाल से गांजा लेकर आ रहे दो तस्करों को धर दबोचा है। एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि भंगहा थानाध्यक्ष राहुल प्रसाद माझी को शनिवार के सुबह गुप्त सूचना मिली कि कुछ तस्कर नेपाल से गंजा की खेप लेकर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर गये है। त्वरित कार्रवाई करते हुए सूचनार्थ जगह पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम गठित कर नाका लगा दिया।

इसी दौरान धुमाटाड़ जसौली शीतला माई मंदिर से सटे तीनमुहानी के पास से दो संदिग्ध व्यक्ति माथा पर बोरा लिये हुए आते दिखाई दिये। जब पुलिस ने दोनों संदिग्ध को रोकना चाहा तो उक्त लोग माथे से बोरा फेककर भागने लगे।

पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए भाग रहे दोनों व्यक्ति को पकड़ लिया। पकड़ने के दौरान पूछताछ के बाद दोनों ने अपना नाम थाना क्षेत्र के बेहरी गांव निवासी प्रहलाद दिसवा तथा रामपुर गांव निवासी त्रिलोकी खवास बताया।

जब बोरे की तलाशी ली गयी तो बोरे से 20 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों तस्करों और गांजा को जब्त कर थाना लाया गया।

इधर थानाध्यक्ष राहुल प्रसाद माझी ने बताया कि धराये तस्कर के विरुद्ध एनडीपीएस के तहत कांड दर्ज कर दोनो तस्कर को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।जब्त गांजा कि अंतरराष्ट्रीय कीमत आठ लाख छत्तीस हजार रुपए आकी गई है।

वही छापेमारी दल में थानाध्यक्ष राहुल प्रसाद माझी, पुअनि मुकेश कुमार पासवान, सअनि सुरेंद्र जायसवाल, सुरेंद्र पासवान, रामेश्वर यादव, हवलदार राजनाथ रविनाथ, डीएपी सिपाही दीपक कुमार, राजेश कुमार सिंह आदि शामिल रहें।।

Check Also
Close