[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

हक हकूक के लिए एकजुट हुये शिक्षा सेवक, बैठक कर बनायी रणनीति

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: अपने हक हकूक के लिए प्रखंड के विद्यालयों में कार्यरत शिक्षा सेवकों ने रविवार को बीआरसी परिसर में एकजुट होकर विशेष रणनीति बनाया।

साथ ही अपने कर्तव्यों का निर्वहन अच्छे ढंग से करने और सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगो तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया।

बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष नजीर अहमद ने किया।वही मुख्य अतिथि के रूप में बैठक में पहुंचे संघ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार रजक को फुलमाला तथा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा की आप सभी शिक्षा सेवक मनयोग से अपने ड्यूटी का निर्वहन करे।हम अच्छा काम करेगे तो उसका अच्छा परिणाम मिलेगा।

सरकार ने जिस उद्देश्य से हमारी बहाली की है उस उदेश्य को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी है। सरकार ने हमलोगो को बहुत कुछ दिया है,और आगे भी बहुत कुछ देने जा रही है।

वहीं बैठक में मानदेय कटौती, सीएल, ई-शिक्षकोष पर हाजिरी बनाने सहित कई समस्याओं को शिक्षा सेवकों ने बारी बारी से रखा जिसे प्रदेश अध्यक्ष ने सकारात्मक जबाब दिया।

मौके पर अफसार हुसैन,अतिरसुल अंसारी,सुरेंद्र बैठा, सरफराज आलम,सत्यप्रकाश बैठा, अलिएमाम, अफरोज आलम, परमेश्वर बैठा, अम्बिका बैठा, सबनम खातून, अजमेरी बेगम, ताहिरा खातून, अजय बैठा, अरमान आलम, अफजल आलम,खन्नु बैठा, धर्मराज बैठा, अलीमहम्द मियां ,अकबर बैठा आदि मौजूद रहे।

Check Also
Close