[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

जमुई जिले के प्रतिष्ठित विद्यालय ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के चेयरमैन, निर्देशक डॉ मनोज सिन्हा बने, नेशनल ह्यूमन राइट्स के प्रमंडल अध्यक्षहर वर्ष की भॉति इस वर्ष भी मकर संक्रांति के मौके पर आयोजित होगी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजनजमुई सांसद अरुण भारती द्वारा मकर संक्रांति मिलन समारोह का आयोजन, पुर्व एमएलसी संजय प्रसाद हुए शामिल स्वामी विवेकानंद जी के जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन सीतामढ़ी डीएम के अध्यक्षता में हुआ विभागीय विकास एवं समन्वय समिति की बैठक डाक अधीक्षक अर्चना कुमारी ने की डाक महामेला का उद्घाटन, दिया संदेशपताही प्रखंड के पदुमकेर का ऐतिहासिक घोड़दौड़ पोखर बनेगा नया पर्यटन केंद्र, गाद निकालने व गहराई बढ़ाने का काम हुआ शुरूशराब के नशे में पांच अभियुक्त गिरफ्तार, रामगढ़ पुलिस ने भेजा जेलसोनो पुलिस की बड़ी कार्रवाई मैजिक वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तारआगामी फरवरी माह के पहले सप्ताह में ही तेजगति से बरनार जलाशय परियोजना का कार्य होगा शुरू
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध के मामले में तीन नामजद सहित बीस अज्ञात पर केस दर्ज

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र में नकछेद बहुअरवा गांव में स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध करने और अधिकारियों का घेराव करने के मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गयी है ।

बिजली विभाग के कनीय अभियंता सुशील कुमार के आवेदन पर पुरुषोत्तमपुर थाने में नकछेद बहुअरवा के बाबू जान ,असरार अहमद और टीपू सहित बीस अज्ञात लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

दर्ज केस में बताया है कि पुराने मीटर को हटाकर स्मार्ट मीटर लगाना बिहार सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है ।जिसे नियत समय पर पूरा करना है।

इसी क्रम में नकछेद बहुअरवा गांव में स्मार्ट मीटर लगाने टीम पूर्व में गयी थी। मीटर लगाने के दौरान वहां के स्थानीय लोग मना करने लगे ।इससे मीटर लगाने की टीम वापस आ गयी थी।

फिर पुनः स्मार्ट मीटर लगाने जब बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मी पहुंचे तो वहां के लोगों के द्वारा विरोध किया जाने लगा ।साथ ही गांव के लोगों में भ्रामक सूचना फैलाकर कार्य नहीं करने दिया गया ।

वहीं पुरुषोत्तमपुर थानाधयक्ष संजीव कुमार ने कहा कि इस मामले में तीन नामजद और बीस अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है।

Check Also
Close