[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

स्व पंडित रामरूप तिवारी के जन्मउत्सव पर महिला फुटबॉल मैच का किया गया आयोजनरामगढ़–कैमूर दही-चूड़ा समागम बना सामाजिक बदलाव की मिसालनगर परिषद् नोखा में खुले में शौच पर सख्ती, स्वच्छता को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति लागूझारखंड के गोड्डा में सासाराम के जुडिसियल मजिस्ट्रेट संतोष कुमार साहू की पत्नी को बदमाशों ने मारी गोली20 लिटर विदेशी शराब से भरा टोटो वाहन की जप्ति के साथ दो तस्करों को बटिया पुलिस ने किया गिरफ्तार पूर्वी चंपारण में अंतर्राज्यीय साइबर ठगी गिरोह का हुआ भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार21 जनवरी तक चलेगा फार्मर रजिस्ट्रेशन महाअभियान, दावथ अंचलाधिकारी सौरभ कुमार ने दी जानकारीस्थानीय विधायक आलोक सिंह के कर कमलो द्वारा जमसोना पैक्स राइस मिल का हुआ उद्घाटन17 से 21 जनवरी तक चलेगा फार्मर रजिस्ट्रेशन महा अभियानसांसद अरुण भारती जमुई की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक संपन्न
उत्‍तर प्रदेशटॉप न्यूज़देशभाषाराज्य

चंदौली के किसानों के लिए खुशखबरी, खेतीबाड़ी के यंत्रों पर पाएं लाखों की सब्सिडी, जानें तरीका

जिले में किसानों को कृषि यंत्रों पर सब्सिडी मिल रही है। इसके लिए विभाग द्वारा ऑनलाइन आवेदन मांगे जा रहे हैं। कृषि यंत्रों की बुकिंग के लिए 9 अक्टूबर से लेकर 23 अक्टूबर की मध्य रात्रि तक आवेदन पत्र जमा किए जा सकते हैं।

कृषि यंत्रों पर सब्सिडी हेतु करें बुकिंग

जान लें यंत्रों को पाने का तरीका

23 अक्टूबर तक ऑनलाइन करना होगा अप्लाई 

चंदौली जिले में किसानों को कृषि यंत्रों पर सब्सिडी मिल रही है। इसके लिए विभाग द्वारा ऑनलाइन आवेदन मांगे जा रहे हैं। कृषि यंत्रों की बुकिंग के लिए 9 अक्टूबर से लेकर 23 अक्टूबर की मध्य रात्रि तक आवेदन पत्र जमा किए जा सकते हैं। इसके लिए विभाग के द्वारा कुछ निर्देश भी जारी किए गए हैं, जिसे देखने के बाद किसान अपनी जरूरत के हिसाब से कृषि यंत्रों की बुकिंग करवा सकते हैं।

चंदौली जिले के उपनिदेशक कृषि द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देश के अनुसार जनपद में यह योजना लागू की गई है। आवेदन किए जाने के बाद जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टीम गठित  करके विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से लाभार्थी किसानों का चयन किया जाएगा।

जिले के उपनिदेशक कृषि ने जानकारी देते हुए बताया कि  1 रुपए से लेकर 1 लाख तक का अनुदान पाने वाले को कृषि यंत्र की बुकिंग के लिए टोकन मनी के रूप में ढाई हजार रुपए जमा करना होगा, जबकि एक लाख से अधिक के अनुदान वाले कृषि यंत्रों के लिए टोकन मनी 5000 हजार की टोकन मनी निर्धारित की गई है। साथ ही साथ किसानों को यह भी जानकारी दी जा रही है कि लॉटरी के माध्यम से किसानों की चयन प्रक्रिया खत्म होने के उपरांत यह टोकन मनी किसानों को वापस कर दी जाएगी।

उपनिदेशक कृषि ने जानकारी देते हुए कहा कि इस योजना के बारे में और भी अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस के दिन संबंधित विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों से योजना के संदर्भ में जानकारी ली जा सकती है।

उप कृषि निदेशक ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा संचालित समस्त यन्त्रीकरण योजनाओं में कृषि रक्षा उपकरणों,  कृषि यन्त्रों यथा रोटावेटर, चैप कटर मल्टी क्राप थेरार, लेजर लैण्ड लेवलर, स्ट्रा रीपर, गिनी राइस मिल, हैरो, कल्टीवेटर, कम्बाइन हार्वेस्टर, कस्टम हायरिंग सेन्टर, फार्म मशीनरी बैंक,

थ्रेसरिंग, फ्लोर, एवं स्मालगोदाम, आदि पर अनुदान प्राप्त करने का मौका है। इनकी बुकिंग दिनांक-09 अक्टूबर 2024 को अपराह्न 03:00 बजे से 23 अक्टूबर 2024 की मध्य रात्रि 12:00 बजे तक कृषि विभाग की वेवसाइट https://agriculture.up.gov.in/ पर की जा सकती है।

Check Also
Close