[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

धनबल-मशीनरी से जीती NDA, मगर हमारी लड़ाई खत्म नहीं, तेजस्वी यादव की हुंकारगैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर जिलाधिकारी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपीलसूखा नशा के विरुद्ध कार्रवाई, 86 ग्राम गांजा बरामद…बिहार राज्यसभा चुनाव में एनडीए के पांचों उम्मीदवारों की शानदार जीत पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंराज्यसभा चुनाव NDA ने किया जीत का दावा, कांग्रेस विधायक ‘मिसिंग’, तेजस्वी का एकजुटता…250 वे रविवासरीय साप्ताहिक पौधारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन पूर्णिया डीएम अंशुल कुमार ने की बड़ी कार्रवाई एएनएम के साथ डांस करना डॉक्टर को पड़ गया महंगाबिहार में नया कनेक्शन बंद, ट्रांसफर रुका, सालाना सिर्फ 12 सिलेंडर की लिमिट…..अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस पर विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित, ए एस कॉलेज विक्रमगंज में हुआ सम्मान समारोहडीएम रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग द्वारा संचालित योजना की हुई समीक्षा बैठक 
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

शक्ति, साहस और ज्ञान की प्रेरणा देता है दुर्गा पूजा 

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: चम्पारण ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के चेयरमैन डॉ मोहम्मद सलाऊदीन ने दशहरा के पावन अवसर पर कालेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में संस कहा कि दुर्गा पूजा हमें शक्ति, साहस और ज्ञान की प्रेरणा देता है।

मां दुर्गा की कृपा से हमारा संस्थान ज्ञान, सफलता और समृद्धि का केंद्र बना रहें।”

उन्होंने आगे कहा इस त्योहार की भावना हमें एकता, स्नेह और सामाजिक सेवा की प्रेरणा देती है।यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।

यह हमें हमेशा अपने जीवन में नैतिकता और सत्य की राह पर चलना सिखाता है।

डॉ मोहम्मद सलाउद्दीन ने विशेष रूप से चंपारण ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन के डिग्री कॉलेज,नर्सिंग कॉलेज, पैरामेडिकल, पॉलीटेक्निक एवं आई टी आई के सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को उनके संस्थान के प्रति समर्पण के लिए धन्यबाद दिया और भविष्य में इससे भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा भी दी।

डॉ मोहम्मद सलाऊदीन ने आगे कहा कि इस विशेष अवसर पर हमें यह याद रखना चाहिए कि दुर्गा पूजा केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं है, बल्कि यह हमारे जीवन में सकारात्मकता, साहस और एकता की भावना को भी जागृत करता है।

उन्होंने सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों से अपील की कि वे इस त्योहार की प्रेरणा को अपने जीवन में आत्मसात करें और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में कोई कसर न छोड़ें। मौके पर कालेज के शिक्षक, कर्मी और छात्र छात्रायें मौजूद रहें।

Check Also
Close