[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
उत्‍तर प्रदेशटॉप न्यूज़देशभाषाराज्य

ARTO कार्यालय के लिए बनेगी 3 मंजिला बिल्डिंग, साढ़े 5 करोड़ का बजट बनाकर भेजी गयी DPR

चंदौली जिले में झांसी के पास किराये के भवन में संचालित उप संभागीय परिवहन विभाग अब शीघ्र ही स्वयं के तीन मंजिला भवन में संचालित होगा।

तीन मंजिला भवन में होगा उप संभागीय परिवहन विभाग का संचालन

विभाग की ओर से 5.56 करोड़ की डीपीआर तैयार

स्वीकृति मिलने का है इंतजार

 जल्दी शुरू होगा निर्माण कार्य

चंदौली जिले में झांसी के पास किराये के भवन में संचालित उप संभागीय परिवहन विभाग अब शीघ्र ही स्वयं के तीन मंजिला भवन में संचालित होगा।

आपको बता दें कि कटसिला के पास मौजूद विभाग की जमीन पर कार्यालय के निर्माण के लिए विभाग की ओर से 5.56 करोड़ की डीपीआर तैयार की गई है। इसे स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही भवन निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा।

आपको बता दें कि जिला बने लगभग 27 साल हो चुके है। इसके बावजूद आज भी कई विभागों के कार्यालय निजी भवनों में चल रहे हैं। इसी में जिले का एआरटीओ कार्यालय भी शामिल है। लगभग दो वर्ष पहले कटसिला के पास 14 बिस्वा जमीन मिली थी। कार्य में सुस्ती के चलते कई दिनों तक भवन का डीपीआर तैयार नहीं हो पाया। एआरटीओ डा. सर्वेश गौतम के कार्यभार संभालने के बाद कार्य में तेजी आयी। इसके बाद तीन मंजिला भवन के लिए डीपीआर तैयार कराया गया।

वही सोमवार को विभाग ने 5.56 करोड़ रुपये का डीपीआर शासन को भेज दिया है। इससे कर्मचारियों, अधिकारियों और आवेदकों को सहूलियत होगी। वहीं, फिटनेस के लिए आने वाले वाहन कार्यालय परिसर में खड़े हो सकेंगे।

इस संबंध में एआरटीओ ऑफिसर डॉक्टर सर्वेश गौतम का कहना है कि कार्यालय के निर्माण के लिए 5.56 करोड रुपये का डीपीआर शासन को भेज दिया गया है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

 

Check Also
Close