[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
उत्‍तर प्रदेशटॉप न्यूज़देशभाषाराज्य

विश्व दृष्टि दिवस अवसर पर DM ने बढ़ाया नेत्रहीन बच्चों का हौसला

इस अवसर पर जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने सभी बच्चों को शुभकामना एवं आशीर्वाद देते हुए हैं कहा कि सभी बच्चे तकनीक के माध्यम से बड़ी से बड़ी सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

जिलाधिकारी के सामने नेत्रहीनों ने दिखायी प्रतिभा

बच्चों को आगे बढ़ने की डीएम ने दी शुभकामना

हर संभव मदद देने का किया वादा

छात्रों ने रैली निकाल कर नेत्रदान महादान के प्रति किया जागरूक

चंदौली जिले में प्रत्येक वर्ष विश्व भर में अंधेपन की रोकथाम के लिए 10 अक्टूबर को विश्व दृष्टि दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है और समुदाय को अंधेपन की रोकथाम के प्रति जागरूक किया जाता है। इस क्रम में अमर ज्योति विद्यालय में अध्ययनरत दृष्टिबाधित छात्रों द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी के समक्ष भाषण,सांस्कृतिक एवं जागरूकता कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।

इस अवसर पर जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने सभी बच्चों को शुभकामना एवं आशीर्वाद देते हुए हैं कहा कि सभी बच्चे तकनीक के माध्यम से बड़ी से बड़ी सफलता प्राप्त कर सकते हैं।सभी बच्चे अपने माता-पिता और शिक्षक की बात मानें और उनकी शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए जीवन में सफलता प्राप्त करें।उन्होंने कहा कि  दृष्टिबाधित छात्रों से संबंधित सभी आवश्यक सुविधाएं व उपकरण उनको यथाशीघ्र मुहैया कराई जाएंगी। साथ ही जिलाधिकारी ने उनके केंद्र पर आकर उनके साथ कुछ समय व्यतीत किए जाने का वादा भी किया।जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे ने बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया तथा कहा कि भविष्य में उन बच्चों को कोई भी जरूरत हो तो उनसे तुरंत संपर्क कर सकते हैं।

इस अवसर पर बच्चों के प्रेरणादाई गीत मिमिक्री एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतीकरण ने उपस्थित लोगों के हृदय को जीत लिया। बच्चों द्वारा जागरूकता रैली भी निकाली गई।

इस अवसर पर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी राजेश नायक,जिला सूचना अधिकारी प्रवीण मालवीय,जिला चाइल्डलाइन सुपरवाइजर संध्या यादव, संस्था के निदेशक ज्ञान प्रकाश, कोऑर्डिनेटर सुजीत कुमार, जय, नीतू, मीना व अन्य सामाजिक कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

 

Check Also
Close