[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

पासवान चौक जाम समस्या के समाधान को लेकर एनएच-19 एप्रोच रोड निर्माण कार्य का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षणआमजन के प्रत्येक परिवाद का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं संवेदनशीलता के साथ निपटारा सुनिश्चित हो:– जिलाधिकारीस्वास्थ्य कैंप में 222 लोगों की स्वास्थ्य, 10 श्रमिकों का बनाया गया आयुष्मान कार्डपरिवहन कार्यालय में औचक निरीक्षण, दलाल गिरफ्तार, अव्यवस्था व गंदगी पर जिला पदाधिकारी सख्तहोली पर्व को लेकर जिलाधिकारी वैशाली सख्त, अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाईवीर कुंवर सिंह महाविद्यालय संस्थापक सचिव के धर्मपत्नी की मनी 5वीं पुण्यतिथिमां गीता नर्सिंग इंस्टीट्यूट का धूमधाम से मना प्रथम वार्षिकोत्सव Sr DCM अभिनव सिद्धार्थ के निर्देश पर ACM प्रदीप कुमार के नेतृत्व में बिना टिकट यात्रियों पर टूटा कहरकुंडवा चैनपुर के जीवन ज्योति आदर्श विद्यालय में हुआ भव्य विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजनडुमरा हवाई फील्ड में बड़ा हादसा टला, चार चक्का वाहन की चपेट में आने से युवक घायल
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

करंट से युवक की मौत, परिजनों में मचा चित्कार 

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव में करंट की चपेट में आने से एक पच्चीस वर्षीय युवक की मौत हो गयी है ।

मिली जानकारी के अनुसार पुरुषोत्तमपुर निवासी कंचन दास का पच्चीस वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार बुधवार रात खाना खाकर अपने घर में सोने चला गया।

परिजनों ने बताया कि सोने के दौरान ही घर में रखें पंखे को ठीक करने के दरम्यान वह करेंट के चपेट में आ गया ।अकेले रूम में होने के कारण मुकेश को किसी ने उसे देखा नहीं जिससे उसकी मौके पर ही मौत गयी।

गुरुवार की सुबह जब उसके घर का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को शक हुआ तो दरवाजा तोड़कर देखा गया तो वह करंट के उसकी मौत हो गई है और उसका शव घर में पड़ा हुआ है ।परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पुलिस भी पहुंची और मामले की छानबीन की।पुरुषोत्तमपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया गया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति क्लियर होगी कि मुकेश कुमार की मौत कैसे हुई है। वही मुकेश कुमार के मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

पिता कंचन दास, माता दुजिया देवी, भाई सिंहासन दास, सुधा दास, शिवम दास सहित अन्य घर वालों का रोते-रोते बुरा हाल है। घरवालों के चित्कार से गांव वालों में भी शोक की लहर है।

Check Also
Close