[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
उत्‍तर प्रदेशटॉप न्यूज़देशभाषाराज्य

जिले में हुआ महिला किसान दिवस का आयोजन, 9 महिलाओं को मिला सम्मान

कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने महिला किसानों को तमाम तरह की जानकारियां देते हुए कहा कि कृषि, पशुपालन तथा उद्यान के क्षेत्र में अच्छा कार्य करके वह अपना नाम कमा सकती हैं।

कृषि कल्याण केंद्र के सभागार में आयोजन

किचन गार्डेन एवं पोषण बाल वाटिका के बारे में दी गयी जानकारी

महिलाओं को जैविक खेती व श्रीअन्न के उत्पादन के बताए गए फायदे

चंदौली जनपद में कृषि कल्याण केंद्र के सभागार में मंगलवार को महिला किसान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें जिले भर के सभी विकास खंडों से आई महिलाओं ने जैविक खेती, श्रीअन्न के उत्पादन और उपयोग, किचन गार्डेन एवं पोषण बाल वाटिका के विषयों पर उनका विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही साथ अपनी आय बढ़ाने और सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभ लेने के तौर-तरीके भी बताए गए।

इस मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने महिला किसानों को तमाम तरह की जानकारियां देते हुए कहा कि कृषि, पशुपालन तथा उद्यान के क्षेत्र में अच्छा कार्य करके वह अपना नाम कमा सकती हैं।  साथ ही साथ महिला कृषक के रूप में अपनी एक पहचान बना सकती हैं।

इस मौके पर कृषि, पशुपालन तथा उद्यान के क्षेत्र में  काम करने वाली 9 महिलाओं को शाल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर उपनिदेशक कृषि में कहा कि महिला किसान दिवस के अवसर पर समूह बनाकर मिलेट्स  के उत्पादन और उसके विभिन्न तरह के उत्पाद  बनाने के लिए प्रेरित किया गया जिससे महिलाओं की आय में वृद्धि हो सके तथा लोगों में मिलेट्स के उपयोग की भावना विकसित की जा सके और इसका लाभ उठाया जा सके।

इस मौके पर जिला कृषि रक्षा अधिकारी द्वारा पुरुष वर्ग को महिला कृषकों के भूमिधरी उनके नाम किए जाने के लिए प्रेरित किया गया, जिससे महिला कृषक की श्रेणी में वह नामांकित हो सकें और अपना रजिस्ट्रेशन करवाकर विभिन्न सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ ले सकें।

दिनांक 15 अक्टूबर, 2024 को कृषि कल्याण केन्द्र, चन्दौली के सभागार में महिला किसान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न विकास खण्डों से आयी हुई महिलाओं को जैविक खेती, श्रीअन्न उत्पादन एवं उपभोग, किचन गार्डेन एवं पोषण वाटिका आदि विषयों के सम्बन्ध में कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों द्वारा विस्तार से अवगत कराया गया साथ ही साथ कृषि, पशुपालन, उद्यान व अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली 09 महिलाओं को शॉल देकर सम्मानित किया गया। जिसमें उप कृषि निदेशक चन्दौली ने महिला किसान दिवस के अवसर पर समूह बनाकर मिलेट्स के उत्पाद बनाने के लिये प्रेरित किया, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके।

जिला कृषि रक्षा अधिकारी चन्दौली द्वारा पुरूष वर्ग को महिला कृषकों के भूमिधर उनके नाम किये जाने के लिये प्रेरित किया जिससे वह महिला कृषक की श्रेणी में आ सके और उनका रजिस्ट्रेशन कर योजनाओं का लाभ दिया जा सके।

 

चंदौली ब्यूरो चीफ – नितेश सिंह यादव कि रिपोर्ट

Check Also
Close