[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

मां सरस्वती की उपासना से जीवन में ज्ञान और विवेक का विकास होता है:- डॉ प्रकाश चतुर्वेदीसीतामढ़ी जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देशानुसार यू. सी. आर. सी मेला 3.0 का सफल आयोजननितिन नवीन को अंतरराष्ट्रीय लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अनोखे अंदाज में दी बधाईटाइटिल शूट में निर्णय होने के बाद भी अंचल अधिकारी नहीं कर रहे दाखिल खारिज़, मजबूरन पीड़ित करेंगे आमरण अनशन ? जीविका दीदियों ने विधायक के सामने रखीं मांगें, आशा कार्यकर्ताओं ने भी बताईं समस्याएंचौकीदार द्वारा महिला के साथ हुई बर्बरतापूर्ण मारपीट पर पीड़ित से मिलने पहुंचे पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसादसेक्टर स्तर की मासिक लीड इंटेलिजेंस एजेंसी(LIA ) की बैठक, सशस्त्र सीमा बल मुजफ्फरपुर की अध्यक्षता में हुई आयोजितगर्ल्स हॉस्टल्स की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल, पढ़ाई के नाम पर देह व्यापार के लिए रखा जाता हैं लड़की….सरस्वती पूजा को लेकर बैरगनिया थाना में शांति समिति कि बैठक हुई संपन्नमेरा युवा भारत अरवल के द्वारा जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
Crime Newsपश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

लाखों रुपये के गांजा के साथ तस्कर सीमा से गिरफ्तार 

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

 मैनाटाड़: सीमा पर तैनात पचरौता एसएसबी ने लाखों रुपये मूल्य के गांजा के साथ एक तस्कर को धर दबोचा है। 44वीं एस‌एसबी बटालियन के सहायक कमांडेंट तिलोरंजन चकमा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि गुरुवार के देर रात तस्कर गांजा की खेप लेकर नेपाल से भारत में जाने की फिराक में है। त्वरित कार्रवाई करते हुए सूचनार्थ जगह पर लगा नाका लगा दिया गया।

इसी दौरान शीतला माई स्थान के समीप पिलर संख्या 419 के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति माथे पर बोरा लेते हुए आते दिखाई दिया। जब उक्त व्यक्ति को एसएसबी जवानों ने ललकारा और रोकना चाहा तो तस्कर माथे से बोर फेंक कर भागने लगा।

एसएसबी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खदेड़ कर तस्कर को पकड़ लिया और बोरे की जांच की। जांच के दौरान बोरे से छह किलो गांजा बरामद किया गया।

वही जप्त गांजा और तस्कर को भंगहा थाना लाया गया। धराये तस्कर की पहचान गौनाहा थाना क्षेत्र के बेलवा बहुअरी गांव निवासी जगरन्नाथ चौधरी के पुत्र राजू चौधरी के रूप में की गयी।

वही जप्त गांजा कि अंतरराष्ट्रीय किमत दो लाख चालीस हजार रुपए आंकी गयी है। उन्होंने बताया की जप्त गांजा और तस्कर को भंगहा पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है।

वही भंगहा थानाध्यक्ष राहुल प्रसाद मांझी ने कि एसएसबी के आवेदन पर धराये गांजा तस्कर के विरुद्ध एनडीपीएस के तहत कांड दर्ज कर न्यायिक हिरासत में बेतिया भेज दिया गया है।

Check Also
Close