[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

कार्यकर्ता ही होते हैं पार्टी के रीढ़: विधानसभा प्रभारी

बेतिया मैनाटांड संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटांड़: स्थानीय थाना क्षेत्र रमपुरवा गांव में जनता दल यूनाइटेड के टोला चपरिया पंचायत कार्यकारणी के सदस्यों की बैठक आयोजित गयी। बैठक की अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष शिवजी पटेल ने किया ।

मौके पर विधानसभा प्रभारी दीपक पटेल, जदयू महिला नेत्री नेहा नेसार सैफी, प्रखंड अध्यक्ष संजय पटेल, मधूसुदन पटेल, मनोज कुशवाह, प्रदीप पटेल,अमरेश पटेल, रामबली महतो, रामाकांत प्रसाद, धनंजय मंडल आदि मौजूद रहें।

मौके पर विधानसभा प्रभारी दीपक पटेल ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते है। कार्यकर्ता के मेहनत से ही पार्टी आगे बढती है। ऐसे में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम हैं।

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को मद्देनजर बूथ लेवल कमिटी बना कर जदयू पार्टी की सदस्यता बनाते हुये पार्टी को पूर्व से और मजबूत बनायें। ज्यादा से ज्यादा लोगों को जदयू से जोड़े।

साथ ही दहेज बंदी,बाल विवाह,पूर्ण शराब बंदी में भी कार्यकर्ताओ को बढ़ चढ़ कर भाग लेने के लिये प्रेरित किया तथा सभी ने संकल्प लिया।सभी कार्यकर्ता से कहा गया कि सूबे की सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाये।

लोगों को बतायें कि सूबे की सरकार राज्य और जन हित में कौन कौन योजनाये़ चला रही है।बैठक में टोला चपरिया पंचायत के जदयू कार्यकारिणी सदस्य और जिला से आये नेता भी मौजूद रहें ‌।

Check Also
Close